लाडनूं सर्किल पुलिस ने दो दिनों में 27 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त, लाडनूं, जसवंतगढ और निम्बी जोधां पुलिस थानों की 7 टीमों के 30 चयनित पुलिसकर्मियों ने मिलकर चलाया दो दिवसीय शअपराधियों की धरपकड़ का अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सर्किल पुलिस ने दो दिनों में 27 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त,

लाडनूं, जसवंतगढ और निम्बी जोधां पुलिस थानों की 7 टीमों के 30 चयनित पुलिसकर्मियों ने मिलकर चलाया दो दिवसीय शअपराधियों की धरपकड़ का अभियान

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत 27 बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और इनमें 5 स्थाई गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण भी किया गया है। यह कार्रवाई सर्किल लाडनूं के लाडनूं, जसवंतगढ और निम्बी जोधां पुलिस थानों द्वारा दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान चलाया जाकर की गई है। इस अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम, स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किये गये। इनमें से 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम में, 1 प्रकरण जुआ अधिनियम में, 1 प्रकरण आरएनसी अधिनियम में दर्ज किए गए। साथ ही 4 वाहनों को पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा के निकटम सुपरविजन में लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सर्किल लाडनूं के लाडनूं, जसवंतगढ और निम्बी जोधां पुलिस थानों द्वारा दो दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत कुल 7 टीमों में 30 से अधिक चयनित पुलिसकर्मियों से गठित टीमों द्वारा लाडनूं सर्किल में निवारसरत आपराधिक प्रवृति के 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करवाया गया। अभियान के दौरान कुल 4 प्रकरण स्थानीय व विशेष अधिनियम के तहत दर्ज किए गये।

तीनों थानाधिकारियों सहित 30 की टीम ने की कार्रवाई 

अभियान के विवरण में बताया गया है कि 17 व 18 जनवरी को लाडनूं सर्किल के समरत पुलिस थानों पर विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व लाडनूं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा, जसवंतगढ थानाधिकारी राजेश कुमार, निम्बी जोधां थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत की अलग-अलग कुल 7 टीमों में 30 से अधिक पुलिस कार्मिकों का चयन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 5 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करवाया गया। कुल 4 प्रकरण स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत दर्ज किए गये। इस कार्रवाई में 27 बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें पुलिस थाना लाडनूं व जसवंतगढ में 1-1 प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस थाना लाडनूं द्वारा जुआ अधिनियम के तहत 1900 रूपये जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। लाडनूं थाना पर आरएनसी अधिनियम के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। 5 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों का निस्तारण किया गया। 4 वाहनों को एमवी. एक्ट में जब्त किया गया। पुलिस थाना लाडनूं पर 60 पुलिस एक्ट के तहत 20 व्यक्तियों को पाबंद करवाया गया तथा कुल 20 हिस्ट्री शीटरों को चैक किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now