अब पूरा लाडनूं रोशनी से जगमगा उठेगा, ईओ हरेन्द्र चौधरी ने संभाला मोर्चा, उठाए सुधारात्मक कदम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब पूरा लाडनूं रोशनी से जगमगा उठेगा,

ईओ हरेन्द्र चौधरी ने संभाला मोर्चा, उठाए सुधारात्मक कदम

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर की दशा में अब सुधार आना शुरू हो चुका है। सार्वजनिक रोशनी की बंद पड़ी एलईडी लाइटों को दुरुस्त किए जाने के साथ ही नई एलईडी लाइटों को लगाए जाने का काम चल रहा है। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने यहां पद संभालते ही जो घोषणा की थी, उन सबको क्रियान्वित किया जाना चालू हो चुका है।‌ लाइटों के लिए ईओ ने 5 अलग-अलग टीमों का गठन किया है। रविवार को पहली पट्टी क्षेत्र को पूरी तरह रोशनी से जगमगा दिया गया। चारों तरफ सभी खंभों पर सभी गलियों में चमचमाती लाईटें नजर आने लगी हैं। इसी प्रकार पार्षद सुमन खींची और यशपाल आर्य के वार्डों में भी टीम ने रोशनी व्यवस्था का सुधार किया है। ये पांचों टीमें ईओ हरेन्द्र चौधरी के निर्देशन और देखरेख में पूरे शहर को जगमगा देने में जुटे हुए हैं। सार्वजनिक रोशनी को लेकर अब शहर के किसी भी वार्ड में कोई शिकायत नहीं रह पाएगी। आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन से पूर्व ही लाडनूं की तस्वीर बदलने की नगर पालिका ठान चुकी है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now