भाजपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय हो जाएं, कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित, लाडनूं शहर मंडल का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भाजपा शहर कार्यालय का उद्घाटन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय हो जाएं, कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित,

लाडनूं शहर मंडल का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, भाजपा शहर कार्यालय का उद्घाटन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को गढ़ के पीछे स्थित रावणा राजपूत पंचायत भवन में किया गया। शिविर में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार, चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग तथा सामाजिक समरसता आदि विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यशैली से अवगत करवा कर उन्हें जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए तैयार करने के लिए आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को अनुशासन, सेवा भाव एवं समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

एकात्म मानववाद और अंत्योदय की भावनाओं को आत्मसात् करके सेवा में जुटें

कार्यक्रम में भाजपा नेता करणी सिंह, सुमिता भींचर, संतोष मेघवाल, गोविंद सिंह कसूम्बी आदि विभिन्न नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में दिशा-निर्देश दिए और संगठन की मजबूती के सूत्र बताए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि भाजपा का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाना है, जिसे ‘अंत्योदय’ की भावना के रूप में जाना जाता है। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को इसी विचारधारा को आत्मसात् करते हुए समाज सेवा में जुटने का आह्वान किया। साथ ही सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

शिविर में समागत रहे भाजपा के ये प्रमुख नेता

शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत शास्त्री ने की तथा कार्यक्रम में भाजपा के लाडनूं विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, जिला प्रभारी संतोष मेघवाल सुजानगढ़, विधानसभा प्रभारी प्रवीण पुरोहित (मकराना), भाजपा नेता सुमिता भींचर मकराना, जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल, किशन भींचर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा सह प्रभारी राम सिंह बेगसर आदि अतिथियों के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री नितेश माथुर, विधानसभा सह संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य आदि कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही नगर के पार्षदगण एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी शिविर में भाग लिया। पार्षद बच्छराज नागपुरिया, बाबूलाल प्रजापत, मोहन सिंह चौहान, लूणकरण शर्मा, विजयलक्ष्मी पारिक, रेणु कोचर, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, दीपक जांगिड, सुनीता वर्मा, अंजना शर्मा, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, पूनमचंद मारोठिया, गुलाबचंद चौहान, सुशील दाधीच, हरजी सैनिक, मदन गोपाल नवहाल, राजकुमार चिंडालिया, एडवोकेट सुनील शर्मा, राम सिंह रैगर, सुरेश खींची, गंगाराम रैगर, पवन सिंह बड़गूजर, नौरतन मल रैगर, लादू सिंह धुड़ीला , नेमाराम भानावत, देव टाक, गोपाल भामू, श्याम लाल यादव, पृथ्वी सिंह जैतमाल, राजेन्द्र चोटिया, सीताराम गौतम, सुशील पीपलवा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री नीतेश माथुर ने किया।

भाजपा के शहर मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

 

शिविर के पश्चात रावणा राजपूत भवन के सामने भाजपा शहर मंडल के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर अतिथियों ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र की समस्त पार्टीगत गतिविधियों का संचालन यहां शहर के भीतर से संचालित किया जा सकेगा, जिससे सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए सुविधा जनक रहेगा। इस अवसर पर ठाकुर करणीसिंह, गौतमदत्त शास्त्री, सुमित्रा आर्य, नीतेश माथुर, गोविंद सिंह कसूम्बी, तेजकरण सांखला, सुरेश खींची आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now