पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 व 8 अप्रैल को निम्बी जोधां में, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर निम्बी जोधां मंडल की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 7 व 8 अप्रैल को निम्बी जोधां में,

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर निम्बी जोधां मंडल की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर भाजपा निम्बी जोधां मंडल की एक बैठक तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित की गई। भाजपा के विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में आगामी 7 व 8 अप्रेल को प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के निमित्त प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक का आयोजन निम्बी जोधा मंडल के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार के आवास पर किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विधानसभा सभा प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी जगदीश पारीक, सह-प्रभारी रामसिंह बेगसर, मंडल की कार्यक्रम प्रभारी अंजना शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवरतन खीचड़, ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल, किशन लाल चौहान, अर्जुन सिंह, राजाराम जांगिड़, हेमाराम प्रजापत, पृथ्वी सिंह जोधा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now