लाडनूं की छात्राओं ने राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में हासिल की चल वैजयंती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की छात्राओं ने राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में हासिल की चल वैजयंती

लाडनूं। ‘सोशल मीडिया का बढता उपयोग सामाजिक-पारिवारिक व्यवस्थाओं के लिए चुनौती’ विषय पर आयोजित अखिल राजस्थान अन्तर्महाविद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में चल वैजयंती ट्राॅफी पर जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय ने कब्जा कर लिया। विश्वविद्यालय की छात्रा अभिलाषा स्वामी ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जैविभा विश्वविद्यालय की अभिलाषा स्वामी व ममता गोरा ने प्रथम पुरस्कार के साथ चल वैजयंती पुरस्कार जीता। इन दोनों विजेता छात्राओं को यहां विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व रजिस्ट्रार प्रो. बीएल जैन ने उनका स्वागत व सम्मान किया। कुलपति ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा की प्रखरता सभी जगह मुखर रहती है। कुलसचिव प्रो. जैन ने बताया कि सुजानगढ के राजकीय महाविद्यालय में कुन्दनमल सेठिया की स्मृति में इस अखिल राजस्थान स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गौरव सेठिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि खुशबू सेठिया, राजेश सुन्दरिया, चतर सिंह डोटासरा व एसआर बालान थे। प्रतियोगिता संयोजक प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं के प्राचार्य डा. गजादान चारण एवं मास्टर भंवर लाल मेघवाल राजकीय गल्र्स काॅलेज सुजानगढ के प्रचार्य डा. प्रेम बाफना ने अपने प्रतियोगिता सम्बंधी अनुभव साझा किए। निर्णायक साहित्यकार डा. घनश्यामनाथ कच्छावा, बलदेव ढाका व आलोक खटेड़ थे। अंत में प्राचार्या विनीता चैधरी ने आभार ज्ञापित किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

शहर चुनें

Follow Us Now