लाडनूं विधायक 9 मार्च को बंधेंगे शादी के बंधन में, कांग्रेस के जाट विधायक मुकेश भाकर ने चुनी जस्टिस दुल्हन, आओ जाने, कौन है भाकर की दुल्हनियां, कैसे हुआ दोनों में प्यार और क्या रहेगा शादी का माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं विधायक 9 मार्च को बंधेंगे शादी के बंधन में,

कांग्रेस के जाट विधायक मुकेश भाकर ने चुनी जस्टिस दुल्हन,

आओ जाने, कौन है भाकर की दुल्हनियां, कैसे हुआ दोनों में प्यार और क्या रहेगा शादी का माहौल

लाडनूं/जयपुर (kalamkala.in)। लाडनूं के कुंवारे कांग्रेसी विधायक मुकेश भाकर लम्बे समय बाद अब शादी करने जा रहे हैं। ये जाट समुदाय से आने वाले युवा विधायक जिस लड़की से परिणय बंधन में बंधने जा रही है, वह लड़की जाट नहीं होकर मीणा जाति से आती है। इस तरह से यह अन्तर्जातीय विवाह होगा। विधायक मुकेश भाकर और न्यायाधीश कोमल मीणा की शादी आगामी 9 मार्च को होने जा रही है। बताया गया है कि मुकेश भाकर 37 साल के हो चुके हैं, लम्बे समय से उनके विवाह की चर्चाएं चलती रही थी और अब कहीं जाकर वे शादी के बंधन में बंधेंगे। मुकेश भाकर की इस शादी की चर्चा प्रदेश भर में जोरों शोरों पर है। शादी को लेकर एक खास चर्चा इसलिए भी है, क्योंकि दोनों ही अलग-अलग जाति से आते हैं। मुकेश भाकर जाट समाज से ताल्लुक रखते हैं तो कोमल मीणा, अनुसूचित जनजाति वर्ग के मीणा समाज से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में यह विवाह अंतर्जातीय विवाह है। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने एक सवाल यह भी उठाया है कि मुकेश भाकर ने अपनी जातिगत पहचान के रूप में भाकर लिखवाया है, लेकिन अपनी मंगेतर का केवल नाम कोमल लिखवाया है, न कि कोमल मीणा। यहां जातिगत पहचान छिपाई क्यों गई?

दो जगह होगा रिसेप्शन कार्यक्रम

विधायक मुकेश भाकर की शादी के लिए दो जगह प्रीति भोज व समारोह आयोजित किए जाएंगे। पांच मार्च को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए रिसेप्शन प्रोग्राम लाडनूं में ही रखा गया है, जिसमें अधिकतर लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। उसके बाद 9 मार्च को राजधानी जयपुर में रिसेप्शन प्रोग्राम का आयोजन होगा, जहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी में राजनीति जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। कई पंजाबी कलाकारों के इस शादी में आने की चर्चा है, तो वहीं राजनीतिक जगत के लोग तो शादी में पहुंचेंगे ही। उनके चर्चित कार्ड के अनुसार उनकी शादी का प्रीतिभोज समारोह 5 मार्च को दोपहर 2 बजे लाडनूं में हाईवे स्थित उनके विधायक निवास पर रखा गया है। इस विवाह कार्ड पर प्रेषक के रूप में सुबेदार सुरजाराम भाकर, हरिराम भाकर और ठेकेदार ओमप्रकाश भाकर के नाम अंकित किए गए हैं। इस शादी के समारोहों में दोनों ही परिवारों के लोग पहुंचेंगे।

आइए जाने, कौन है भाकर की दुल्हनियां कोमल

मुकेश भाकर की होने वाली दुल्हनिया कोमल मीणा दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा से की रहने वाली है।  27 अगस्त 1991 को जन्मी कोमल 2019 बैच की राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) अधिकारी हैं। कोमल फिलहाल सिविल जज के तौर पर नौकरी कर रही हैं। उन्होंने 2019 में राजस्थान न्यायिक सेवा की परीक्षा क्रैक किया था। कोमल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई जोधपुर से पूरी की। उसके बाद वे कानून की उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर पहुंचीं। यहां से उन्होंने एलएलएम की डिग्री हासिल की। कानून की पढ़ाई के बाद वह जयपुर हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी कर चुकी हैं। कोमल ने जयपुर हाईकोर्ट में वकालत के दौरान कानूनी दांव-पेंचों को करीब से समझा। वकालत करते हुए उन्होंने आरजेएस की तैयारी की, जिसमें उनका चयन हुआ है। कोमल मीणा का व्यक्तित्व जहां सादगीपूर्ण है, वहीं उनमें गंभीरता का भी अद्भुत मेल है।

शादी से पहले ही चर्चित हुई दोनों की जोड़ी

एमएलए भाकर और आरजेएस मीणा की जोड़ी को लेकर शादी से पहले ही पूरे प्रांत में चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की दोस्ती राजस्थान विश्वविद्यालय में हुई थी और धीरे-धीरे वह प्यार में बदल गई। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। विधायक मुकेश भाकर छात्र राजनीति और रैलियों के शोर-शराबे से निकले हुए हैं, वहीं कोमल ने शांत रहकर किताबों और फाइलों के बीच रह कर अपना मुकाम बनाया है। 9 मार्च को होने वाली यह शादी राजस्थान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसे सियासत और न्यायपालिका का गठबंधन माना जा रहा है। एक तरफ वो नेता है जो सड़क पर उतरकर संघर्ष करता है, और दूसरी तरफ वो अधिकारी है जो कानून की कलम से व्यवस्था चलाती हैं। छात्र राजनीति में सियासत के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले भाकर को इस बार प्यार के मैदान में कोमल मीणा ने ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया है। छात्र राजनीति से निकल कर कांग्रेस पार्टी से विधायक बने मुकेश भाकर अब राजनीतिक जीवन के साथ साथ वैवाहिक जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

  1. दुआँ है दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे.. 🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now