लाडनूं पुलिस ने 8 साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी मुजरिम को झालावाड़ से पकड़ा, अदालत से 3 साल की जेल और 25 हजार जुर्माना की सजा, 2017 से चल रहा था फरार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने 8 साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी मुजरिम को झालावाड़ से पकड़ा,

अदालत से 3 साल की जेल और 25 हजार जुर्माना की सजा, 2017 से चल रहा था फरार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने पिछले 8 सालों फरार चल रहे सजायाफ्ता वांरटी भंवरलाल उर्फ़ पप्पू को झालावाड़ से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। पप्पू 2017 से फरार था, उसके कब्जे से 800 पेटी अवैध शराब जब्त की गई थी और उसे न्यायालय द्वारा 3 साल का कारावास व 25,000 रूपये जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। गिरफ्तार वारंटी भंवरलाल उर्फ पप्पू (41) पुत्र राधाकिशन कलाल निवासी धोबी मौहल्ला, भालता जिला झालावाड़ का रहने वाला है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा चलाये जा रहे भगौडे, मफरूर स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों के अभियान में कार्रवाई करते हुऐ पुलिस थाना लाडनूं की टीम द्वारा अवैध शराब के प्रकरण में इस पिछले करीब 6 साल से फरार चल रहे सजायाप्ता वारंटी भंवरलाल उर्फ पप्पू को पुलिस थाना भालता, जिला झालावाड़ से डिटेन किया गया। इस कामयाबी में वृताधिकारी विक्की नागपाल (आर.पी.एस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी महीराम बिश्नोई (पु.नि.) ने मय पुलिया टीम द्वारा कार्रवाई कर यह गिरफ्तारी की है। पुलिस टीम में थानाधिकारी महीराम विश्नोई के साथ कांस्टेबल सुभाष व प्रकाशचन्द भी शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now