लाडनूं पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले को दो को दबोचा, हीरावती ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पकड़े गए 3 चोरों से पूछताछ के बाद लाडनूं सिनेमा हॉल के पीछे के निवासी दो ताम्बा खरीदारों को किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले को दो को दबोचा,

हीरावती ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पकड़े गए 3 चोरों से पूछताछ के बाद लाडनूं सिनेमा हॉल के पीछे के निवासी दो ताम्बा खरीदारों को किया गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी के प्रकरणों में तेजी और प्रभावी कार्रवाई अमल में लाते हुए जहां अन्तरजिला चोरों की गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, वहीं अब इनसे ट्रांसफार्मरों से निकाले जाने वाले ताम्बे के रूप में चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रांसफार्मर से निकाला गया 21.800 किग्रा तांबा भी बरामद भी किया गया है। इस बारे में गांव हीरावती में 12 नवम्बर को विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियन्ता विकास कुमार ने लाडनूं पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि ग्राम सुनारी रोड खिलेरियों की ढाणी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर (गांव हिरावती) में एक ट्रांसफार्मर 16 KVA सिंगल फेज ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में चोरी करके ले जाया गया है। इस रिपोर्ट को दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये तथा प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों एवं बेहतर टीम वर्क से अन्तरजिला गैंग के तीन सदस्य दिलीप, सुनिल व मुकेश को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तार आरोपियों से डीपी चोरी कर निकाले गए तांबे को खरीदने वाले दो आरोपियों विशाल खटीक (20) पुत्र राजू खटीक निवासी सिनेमा हॉल के पीछे, लाडनूं और धनेश खटीक (22) पुत्र ललित खटीक निवासी सिनेमा हॉल के पीछे, लाडनूं को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से कुल 21.800 किलोग्राम ताम्बा (ट्रांसफार्मर में से निकाला गया) बरामद किया गया है।

इस पुलिस टीम ने की चोरी के इस प्रकरण में कार्रवाई

लाडनूं पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम हीरावती से ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने मय टीम के की है। इस पुलिस टीम में थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के साथ पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरिकृष्ण, सहायक उपनिरीक्षक पर्वत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल शिव शंकर,सुखाराम, अब्दुल शाकिर, धर्मेन्द्र, विक्रम, रवि बारूपाल (साइबर सेल. पु.अ.कार्या.) एवं पवन कुमार (डीएसटी) शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now