लाडनूं पुलिस ने साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में 1.79 लाख की राशि होल्ड करवा कर वापस दिलाई
लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस द्वारा साइबर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन साइबर ठगी सम्बंधी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि होल्ड करवा कर पीड़ितों को वापस लौटाई जाकर राहत पहुंचाई गई। इस सारी कार्रवाई में लाडनूं पुलिस द्वारा विभिन्न शिकायतों में कुल हॉल्ड राशि 1 लाख 79 हजार 438 रूपये रिफंड करवाये गये। वृताधिकारी विक्की नागपाा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी महीराम विश्नोई के नेतृत्व में टीम सदस्यों एसपी कार्यालय के साइबर सेल प्रभारी प्रेम प्रकाश, कांस्टेबल रवि बारूपाल और लाडनूं थाने के कांस्टेबल विकम मीणा द्वारा साइबर ठगी की प्राप्त विभिन्न शिकायतों मे प्रभावी कार्रवाई करते हुये कुल हॉल्ड राशि 1,79,438 रूपये पीड़ित को रिफंड करवाये गये। इसमें साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर दर्ज शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्राप्त होते ही पुलिस थाना लाडनूं पर फोरवर्ड की गई। लाडनूं ऑपरेटर द्वारा फ्रॉड की राशि को हॉल्ड करवाने हेतु संबंधित बैंक के नोडल से पत्राचार कर ठगी गई राशि को हॉल्ड करवाया गया। हॉल्ड राशि को कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ितों के खातों में पुनः रिफंड करवाई गई है।
तेली रोड के शौकत बोपारी से 45 हजार ठगे
इस बारे में जानकारी देते हुए सीआई महीराम बिश्नोई ने बताया कि एक घटना में साइबर शिकायत संख्या 32703250018873 दिनांक 9 मार्च 2025 में पीड़ित सफिक (34) पुत्र शौकत अली जाति बोपारी, निवासी तेली रोड, गली न. 12, लाडनूं के पास अनजान नंबर से कॉल आया और बताया कि मैंने गलती से आपके पास 45000/- रूपये ट्रांसफर कर दिये हैं तथा टेक्स मैसेज भी किया। इस प्रकार उसने उसके साथ 45000/- रूपये की ठगी की। इस शिकायत में त्वरित कार्रवाई कर राशि 35000/- होल्ड करवायी जाकर रिफण्ड करवायी गयी।
कुम्हारों का बास के कन्हैयालाल से 25 हजार ठगे
दूसरी घटना में साइबर शिकायत संख्या 22701250001239 दिनांक 7 जनवरी 2025 में पीड़ित कन्हैयालाल सोकल पुत्र जीवणमल सोकल, जाति कुम्हार, निवासी कुम्हारों का बास, लाडनूं ने पुलिस थाना लाडनूं को बताया कि उसके पास अनजान नंबरों से कॉल आया तथा अपने आपको जानकार बताया और कहा कि मेरे मोबाईल से ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है। मेरी लिमिट पूरी हो गयी है, आपको मैं 25000/- रूपये गांव आने पर दे दूंगा। जिस पर उसने बिना सोचे-समझे 25000/- बताये अनुसार ट्रांसफर कर दिये। उक्त शिकायत में त्वरित कार्रवाई कर रूपये 17438/- हॉल्ड करवा कर रिफंड करवाये गये।
पांच लाख की ठगी में से 1.27 लाख रिफंड करवाए
तीसरी ठगी की घटना में साइबर शिकायत संख्या 32703240013287 दिनांक 27 फरवरी 2024 में नेमाराम पुत्र प्रेमाराम जाट, उम्र 30 साल, निवासी पाटन पोल, पुलिस मकबरा, कोटा के साथ परिचित बनकर कुल 500000/- की साईबर ठगी की गयी। उक्त शिकायत में त्वरित कार्रवाई कर 127000/- रूपये हॉल्ड करवाकर रिफंड करवाये गये।
पुलिस की ओर से आमजन से अपील
किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथव संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक डिटेल्स साझा न करें। ठगी होने पर तत्काल साईबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा 1930 हेल्पलाईन पर कॉल करें।







