मेड़तियान सिलावट समाज राजस्थान की बैठक आयोजित।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का लिया निर्णय।

लाडनूँ(नागौर) अबूबकर बल्खी स्थानीय तेली रोड़ गली नम्बर 6 में मेड़तियान सिलावट समाज राजस्थान की बैठक ज्यान मुहम्मद बल्खी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें समाज हित के अनेक निर्णय सर्वसम्मति।से लिए गए । बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्यान मुहम्मद ने कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षा के क्षेत्र में समाज की दशा खराब है इसकी दशा सुधारने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना और प्रत्येक गांव गांव घर घर जाकर शिक्षा की अलख जगानी होगी। मोहम्मद सलीम बल्खी ने समाज के प्रत्येक गांव में प्रति सप्ताह बैठक लेने उनको समय समय पर शिविर लगाकर समाजसेवा से जुड़े कार्यों में आगे आने के लिए जागरूक करने की बात कही। प्रवक्ता नूर मोहम्मद बल्खी ने कहा कि शिक्षा की कमी के चलते जो सामाजिक बुराईयां पनप रही हैं उनको जड़ से मिटाने व एक मुहिम चलाकर युवाओं को जनहित के कार्यों से जोड़ने की बात कही। बैठक में प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अलग अलग गांव में चिन्हित स्थानों पर बैठक लेकर समाज के लोगों से मिलने का फैसला हुआ जिसमें आगामी रविवार को मकराना में राज्यस्तरीय बैठक लेने का निर्णय हुआ। इस दौरान अध्यक्ष मुहम्मद ज्यान बल्खी, सचिव गयूर अहमद बल्खी, मोहम्मद सलीम बल्खी, नूर मोहम्मद बल्खी, यासीन भुट्टा, मुहम्मद इसाक, मुहम्मद बिलाल, अब्दुल हमीद, असलम खिलजी, मुहम्मद हुसैन, अब्दुल जब्बार, मुहम्मद मुन्ना, मुहम्मद यूनुस आदि मौजूद रहे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now