दूरस्थ एवं आॅनलाईन शिक्षा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दूरस्थ एवं आॅनलाईन शिक्षा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के दूरस्थ एवं आॅनलाईन शिक्षा केन्द्र में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। इनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं भी कार्यरत रहते हुए अथवा घर बैठे पढाई कर सकता है और डिग्री प्राप्त कर सकता है। इसके लिए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। कुलसचिव राजेश मौजा ने बताया कि स्नातकोत्तर (द्विवर्षीय एम.ए.) के लिए जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अहिंसा एवं शांति, संस्कृत तथा योग एवं जीवन विज्ञान विषयों में करने के विकल्प उपलब्ध हैं। स्नातक (बी.ए.) के लिए ऐच्छिक विषयों में आगम विद्या और प्राकृत साहित्य, जीवन विज्ञान-प्रेक्षाध्यान एवं योग, हिन्दी साहित्य, इतिहास, संस्कृत, अहिंसा एवं शांति, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य विषयों के विकल्प उपलब्ध हैं। छह माह के प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में योग एवं प्रेक्षाध्यान, ज्योतिष, जैन धर्म और दर्शन, जैन आर्ट एवं एस्थेटिक्स, ह्यूमेन राईट्स, प्राकृत तथा अहिंसा प्रशिक्षण विषयों के विकल्प मौजूद हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now