मेड़ता रोड से डीडवाना-लाडनूं-सुजानगढ होते हुए बीकानेर तक ट्रेन फिर से चलाने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेड़ता रोड से डीडवाना-लाडनूं-सुजानगढ होते हुए बीकानेर तक ट्रेन फिर से चलाने की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय यूट्यूब चैनल ‘सुजला दर्पण’ के संचालक वरिष्ठ नागरिक सुखदेव शर्मा ने रेल मंत्री के पत्र लिख कर मेड़ता रोड से बीकानेर तक ट्रेन को फिर से शुरू उकरने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूर्व में मेड़ता रोड़ से बीकानेर के मध्य डेगाना, छोटी खाटू, खुनखुना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, राजलदेसर, श्री डूंगरगढ़ आदि विभिन्न स्टेशनों से होते हुए एक सवारी गाड़ी संचालित होती थी। बॉडगेज बनने के बाद इस गाड़ी को बंद कर दिया गया। इससे इन सभी स्टेशनों के यात्रियों के लिए बीकानेर के लिए कोई भी सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इसलिए अब फिर से पूर्व की तरह ही एक साधारण ट्रेन इस रूट के मध्य चलाने की व्यवस्था की जानी आवश्यक है, ताकि यात्रियों को उनकी छीनी गई सुविधा फिर से प्राप्त हो सके। उन्होंने इस ट्रेन का समय इस प्रकार निर्धारित करने के लिए लिखा है कि उस समय इस रुट पर अन्य कोई गाड़ी संचालित नही हो रही हो। उन्होंने इस रेलमार्ग को व्यस्त मार्ग बताते हुए लिखा है कि इससे रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी और यात्रियों के लिए उनकी भरपाई और सुविधा लाभ हो सकेगा।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now