बिना भेदभाव शिक्षा क्षेत्र में बनाएंगे लाडनूं को अग्रणी- ठाकुर करणीसिंह, फोगड़ी में ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा कर करवाया धरना समाप्त, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता का स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना भेदभाव शिक्षा क्षेत्र में बनाएंगे लाडनूं को अग्रणी- ठाकुर करणीसिंह,

फोगड़ी में ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा कर करवाया धरना समाप्त, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता का स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फोगड़ी में पहुंच कर भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने सोमवार को वहां ग्रामवासियों से संवाद कर उनके द्वारा दिए जा रहे धरने को समाप्त करवाया। पिछले दिनों फोगड़ी स्थित विद्यालय से राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में प्राचार्य का स्थानांतरण हो गया था, जिसका ग्रामवासियों द्वारा विरोध करते हुए विद्यालय को बंद करके धरना दिया जा रहा था। फोगड़ी गांव में ग्रामवासियों से प्राचार्य के स्थानांतरण से संबंधित उनकी भावनाओं एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए करणीसिंह ने उनसे सकारात्मक चर्चा करते हुए आग्रह कर धरना समाप्त करवाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह का स्वागत-सम्मान किया।

दूरस्थ लगे शिक्षकों को लाएंगे लाडनूं

इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भेदभाव से वे हमेशा दूर रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के सदैव समूचे लाडनूं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दूरस्थ क्षेत्रों में लगे शिक्षकों व प्रशासनिक अधिकारियों को वे अगली बार अधिकतम संख्या में लाडनूं स्थानांतरण करवाया जाए। उनके द्वारा अब तक किए गए प्रयासों के फलस्वरूप ही लाडनूं क्षेत्र को अच्छे परिणाम भी मिले हैं। करणी सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे लाडनूं क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर उनके प्रयास जारी रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now