गांव-गांव में जगाएंगे कानूनी चेतना, करेंगे लोक अदालत का प्रचार, लाडनूं कोर्ट परिसर से विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को किया रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव-गांव में जगाएंगे कानूनी चेतना, करेंगे लोक अदालत का प्रचार,

लाडनूं कोर्ट परिसर से विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को किया रवाना

लाडनूं। क्षेत्र केआम लोगों में कानूनी चेतना जगाने के लिए यहां कोर्ट परिसर से ‘विधिक जागरूकता मोबाईल वैन’ को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मोबाइल वैन लाडनूं क्षेत्र में 2 दिनों तक लोक अदालत की भावनाओं की जागृति पैदा करेगी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर के सम्बंध में एवं अन्य विविध विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार भी करेगी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के आदेशानुसार मंगलवार को लाडनूं न्यायालय परिसर से इस विधिक जागरूकता मोबाईल वैन को ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाॅ. विमल व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ताल्लुका सचिव श्रवण कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस मोबाईल वैन द्वारा 16 व 17 मई को लाडनूं न्यायक्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार करते हुए आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर की जानकारी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर चेतन सिंह शेखावत, रविन्द्रसिंह राठौड़, शेर सिंह जोधा, छोगाराम बुरड़़क, इंद्रचंद घोटिया, गुलशेर खां, गजानंद शर्मा, हुलाश बेंधा, सोनू शर्मा, भोमराज नायक, खेताराम खीचड़, विकाश, विनोद आदि अधिवक्ता एवं न्यायालय स्टाफ के साथ अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now