महिलाओं को करवाया सीवरेज लाइन के रखरखाव से अवगत, लाडनूं की सांसी बस्ती में महिला समूह मे चर्चा कर सीवरेज का उपयोग और महत्व बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं को करवाया सीवरेज लाइन के रखरखाव से अवगत,

लाडनूं की सांसी बस्ती में महिला समूह मे चर्चा कर सीवरेज का उपयोग और महत्व बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में लाडनूं की सांसी बस्ती में महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए सीवरेज और स्वच्छता पर चर्चा की गई। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां होती हैं, जैसे मलेरिया, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार आदि जो हमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से परेशान करती हैं। इसलिए सभी के लिए आवश्यक है कि सीवर परियोजना में चल रहे कार्य में अपना सकारात्मक सहयोग दें। उन्होंने सीवरेज कनेक्शन के समय हर घर में कनेक्शन करवाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने किसी प्रकार का कचरा, ठोस पदार्थ या प्लास्टिक या सेनेटरी नेपकीन, बच्चों के डाइपर आदि इसमें प्रवाहित न करने की आवश्यकता बताई और कहा कि यह बात वार्ड की सभी महिलाओं तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक करें और बताएं कि इससे सिवरेज लाइन चॉक होती है और लाइन जाम हो जाने से पानी का बहाव रुक जाता है, इसलिए स्नानघर में स्टील की जाली लगा कर रखें, जिससे शैंपू के पाउच अंदर न जा पाएं, ताकि सीवर लाइन में रुकावट नहीं आए और सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि सीवरेज का पानी शहर से दूर ले जाकर उपचारित कर के किसानों को और नगरपालिका के पार्कों को दिया जाएगा। इससे नगर पालिका को आय भी होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। और कहा कि बारिश का पानी सीवरेज में ना डाले। वर्षा जल घरों में बने पानी के टैंक में संग्रह करें, अन्यथा बाहर ड्रेनेज में छोड़ें। सीवरेज लाइन में नहीं डालें। आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सीता देवी स्वच्छता को लेकर कहा की स्वच्छता एक अच्छी आदत है। उन्होंने आह्वान किया कि घरों से निकलने वाला कचरा नगर पालिका द्वारा भेजे गए वाहन में ही डालें, जिससे मोहल्ला साफ सुथरा रहे, यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है। और अपने आसपास साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सभी सहयोग करें। सभी महिलाएं अपने अड़ोस-पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहिम चलाए। एसओटी रामकिशोर सहित सुमन, बरजी देवी, सुशीला देवी, रामी देवी सहित अन्य महिलाओं ने समूह चर्चा में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now