लाडनूं के धुड़ीला को नई ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिलने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता करणी सिंह का किया भव्य स्वागत-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के धुड़ीला को नई ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिलने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता करणी सिंह का किया भव्य स्वागत-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धुड़ीला को नवसृजित ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के ऐतिहासिक निर्णय से उत्साहित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादू सिंह धूड़ीला के नेतृत्व में गत विधानसभा चुनाव में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर करणी सिंह के आवास पर पहुंचे और करणी सिंह का भव्य स्वागत उन्हें माल्यार्पण करके पटाखे फोड़ कर एवं मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों ने राज्य सरकार और भाजपा नेता करणी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और करणीसिंह के प्रति आभार ज्ञापित किया। लादूसिंह ने बताया कि अब उनके गांव के विकास, आधारभूत सुविधाओं और जन समस्याओं के निराकरण के लिए नई उम्मीदें जागी हैं।

विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय

भाजपा नेता करणीसिंह ने ग्रामीणों के इस उत्साह पर उनका आभार जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बनने से धुड़ीला के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं के समाधान में अधिक सुगमता आएगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा निर्णय बताया।करणी सिंह ने प्रदेश में पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन के सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर किशोर सिंह, रघुवीर सिंह, भंवरलाल मेघवाल, हरदीन भोपा, मोहन सिंह, इंदर सिंह, मनजीत सिंह, कान सिंह आदि धुड़ीला क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now