निर्वाचन शाखा की बैठक- 40 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 45 बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के सम्बंध में चिंतन के लिए बैठक आयोजित कर दिए जरूरी निर्देश, बानिर्देशों की अवहेलना व कम प्रगति अर्जित बीएलओ के विरूद्ध 17 सीसीए के तहत होगी कार्यवाही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निर्वाचन शाखा की बैठक-

40 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले 45 बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के सम्बंध में चिंतन के लिए बैठक आयोजित कर दिए जरूरी निर्देश,

बानिर्देशों की अवहेलना व कम प्रगति अर्जित बीएलओ के विरूद्ध 17 सीसीए के तहत होगी कार्यवाही

लाडनूं। निर्वाचन विभाग के निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 01.01.2023 के अर्हता क्रम में विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में मतदाता सूचियों के विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 के तहत 17 से 19 आयु वर्ग में 40 प्रतिशत से कम नाम जोड़ने वाले बीएलओ एवं सुपरावाईजर के चुनाव कार्य की समीक्षा करने बाबत सभागार हाल पंचायत समिति मे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम अनिल कुमार गढ़वाल द्वारा निर्देश प्रदान किए गए कि विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के समस्त 235 बीएलओ को 17 से 19 आयुवर्ग की जनसंख्या के अनुसार मतदाता सूची नाम जोड़ने हेतु भागवार लक्ष्य आंवटित किए गए हैं, किन्तु अभियान के आंरम्भ दिनांक 09.11.2022 से लेकर अब तक 13.12.2022 तक प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में पाया गया कि कुल 45 बीएलओ की इस पैरामीटर में अर्जित प्रगति 40 प्रतिशत से कम है। संबंधित बीएलओ को आगामी 3 दिवस में प्रगति सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस सन्दर्भ में लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति बाबत सभी बीएलओ को पुनः सघन रूप से घर-घर सर्वे करने पर विशेष जोर देने हेतु निर्देशित किया गया। घर-घर सर्वे के दौरान मतदाताओं की आधार सूचनाएं अभियान समाप्ति पूर्व शत-प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया। पूर्व में कारण बताओ नोटिस प्राप्त, बीएलओ के जवाब के अभाव एवं बार-बार निर्देशोंकी अवहेलना के कारण कम प्रगति अर्जित बीएलओ के विरूद्ध 17 सीसीए नियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में प्रत्येक बीएलओ एवं उनसे संबंधित सुपरवाईजर से कम प्रगति रहने के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रगति सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिन बीएलओ द्वारा प्रगति में सुधार होना असभंव बताया, उनके भाग परिक्षेत्र में टीम गठित कर क्रॉस सर्वे करने के निर्देश प्रदान किए गए। दिव्यांगजन/विशेष योग्यजनों के नाम मतदाता सूचि में जोडने एवं पहले से पंजीकृतों के नामों का चिन्हिकरण कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट करने के निर्देश प्रदान किये गये। एसडीएम द्वारा विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में विषेष रूप से युवाओं को केन्द्रित करते हुए निर्वाचन महोत्सव के रूप में आयोजन करने हेतु आव्हान किया है। बैठक में एसडीएम लाडनूं के साथ चुनाव शाखा से हनुमानमल सोनी व.स., मुर्तजा अली अध्यापक, राजाराम सहायक प्रोग्रामर, कन्हैयालाल सोनी सूचना सहायक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now