जन आक्रोश रथयात्रा के आठ दिन- जिले में रथयात्रा ने 4500 और लाडनूं क्षेत्र में 885 किमी दूरी तय की, कुचामन में 17 को, लाडनूं व परबतसर में 18 को, 19 को डीडवाना और

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जन आक्रोश रथयात्रा के आठ दिन-

जिले में रथयात्रा ने 4500 और लाडनूं क्षेत्र में 885 किमी दूरी तय की,

कुचामन में 17 को, लाडनूं व परबतसर में 18 को, 19 को डीडवाना और 20 को परबतसर में होगी भाजपा की जनसभाएं, अब आमजन में बांटे जाएंगे ‘ब्लेक-पेपर’

 लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रणीत जन आक्रोश रथयात्रा का देहात जिला क्षेत्र में आठ दिनों के दौरान कुल 4500 किमी की यात्रा करके जिला क्षेत्र के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग प्रत्येक गांव तक संचालित की गई। नागौर देहात जिला क्षेत्र में सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं, जनता की ओर से स्वागत समारोह और जन सुनवाई की गई। यात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न प्रमुख नेता व प्रदेश पदाधिकारी इस दौरान सम्मिलित हुए। इस यात्रा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जन आक्रोश रथयात्रा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना आदि सम्मिलित हुए।

निरन्तर चलाए जाएंगे विविध कार्यक्रम

उन्होंने यहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि 5 से 13 दिसम्बर तक संचालित की जाकर यात्रा के सम्पन्न होने के बाद भी भाजपा के विभिन्न आयोजन निरन्तर चलते रहेंगे। 14 से 20 दिसम्बर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसम्बर को कुचामनसिंटी में, 18 को लाडनूं व परबतसर में, 19 को डीडवाना में और 20 दिसम्बर को मकराना में आमसभाओं का आयोजन किया जाएगा। लाडनूं मे यह जनसभा 18 दिसम्बर को दोपहर 12.15 बजे बस स्टेंड पर आयोजित की जाएगी। इस सभाओं के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। ओड़ींट ने बताया कि लाडनूं के लिए संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, डीडवाना के लिए रामगोपाल गहलोत, कुचामन के लिए प्रमोद आर्य, मकराना के लिए राजेश डारा एवं परबतसर के लिए मूलचंद शर्मा संयोजक होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक मोहल्ला व वार्ड में भाजपा द्वारा प्रकाशित राज्य सरकार के काले चिट्ठों का ब्लेक पेपर वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ से 200-200 षिकायत पत्र औसतन लिखवाए जाएंगे, जिनमें भाजपा के नागौर देहात जिला में कुल 1215 बूथ और लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के 236 बूथों पर ये शिकायत पत्र लिए जाएंगे।

लाडनूं से जनाक्रोश रथयात्रा के दौरान मिली 3 हजार शिकायतें

जन आक्रोश रथयात्रा के विधानसभा संयोजक नाथूराम कालेरा ने बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में कुल 90 गांवों एवं शहर में रथयात्रा ने कुल 885 किमी दूरी तय की। इस आठ दिवसीय यात्रा कार्यक्रम में कुल 46 चैपालें आयोजित की गई। इनके अलावा नुक्कड़ सभाएं, स्वागत समारोह और जन सुनवाई कार्यक्रम भी बड़ी संख्या में आयेाजित किए गए। कालेरा ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन 115 किमी दूरी ओसतन तय की गई। इसमें 10 गांवों तक यात्रा का भ्रमण हुआ और 6 चैपालें आयोजि की गई। प्रतिदिन औसतन 80 कार्यकर्ता तथा 20 वाहन यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने निम्बी जोधां में बैठक ली। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने ओड़ींट व सुनारी गांवों सहित कुल 5 बैठकें ली। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया ने मीठड़ी, लाछड़ी, उदरासर आदि अनेक गांवों में लोगों को सम्बोधित किया। इनके अलावा विभिन्न प्रमुख पदाधिकारियों ने यात्रा में चैपालों में बैठकें ली। स्थानीय वक्ताओं में राजेन्द्र सिंह धोलिया, नाथूराम कारलेरा, उमेश पीपावत, देवाराम पटेल, जगदीश पारीक, मरूधर कंवर, बृजराज सिंह, अंजना शर्मा, श्यामसुन्दर पंवार, सुमित्रा आर्य आदि ने ग्रामीणों को सम्बोधित करके कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया। जनाक्रोश यात्रा में आमजन का भरपूर सहयोग मिला। प्रत्येक गांव में 200 करीब ग्रामीणों ने भाजपा की चैपालों और बैठकों में औसतन हिस्सा लिया। जनता में बड़ी संख्या मे ंसमस्याएं पाई गई। ग्रामीणों ने पार्टी की शिकायत पेटिका में इन शिकायतों को डाला है। इस क्षेत्र से करीब 3 हजार शिकायतें पेटिका में डाली गई है, जिन्हे ंरथ के साथ ही जयपुर भेजा गया है। ये शिकायतें जयपुर मे ंही खोली जाएगी, और उसके बाद वहां से ही उन पर की जाने वाली कार्यवाही का निर्धारण होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट के साथ नाथराम कालेरा, जगदीश पारीक, मुरलीधर सोनी, नवरत्न मल खीचड़, बनवारी लाल शर्मा, उमेश पीपावत आदि उर्पिस्थत रहे।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now