समर्थन मूल्य पर पर्याप्त मूंगफली खरीद करवाने की मांग को लेकर दिए ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समर्थन मूल्य पर पर्याप्त मूंगफली खरीद करवाने की मांग को लेकर दिए ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर यहां के किसानों ने किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी और भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्य‌मिता मंत्री जयंत चौधरी को ज्ञापन दिए हैं। किसान नेता देवाराम पटेल ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा मूंगफली खरीद की योजना के अन्तर्गत संचालित समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद डीडवाना-कुचामन जिले में खरीद बंद कर दी गई है, जबकि खरीद केन्द्र लाडनूं से कुल 180 किसान पंजीकृत हुए, इनमें से केवल 90 को ही मैसेज जारी किए गए और उनमें केवल 8 किसानों की ही मूंगफली तुलवाई हो पाई है। इसलिए इस जिले की खरीद क्षमता बढ़ाई जाकर लाडनूं खरीद केन्द्र में पंजीकृत सभी किसानों की मूंगफली की तुलवाई करवाई जावे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में देवाराम पटेल, नारायण राम, प्रेमाराम, भंवरलाल, गोपाल राम, राजूराम, हरीराम, अणदाराम, माया देवी, मानाराम, मनोज चोयल, रेखाराम आदि शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now