हरिजन बस्ती में मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरिजन बस्ती में मोबाइल टॉवर लगाने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया 

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते कैंसर आदि घातक बीमारियों को लेकर मोबाइल टॉवरों से खौफजदा हुए लोगों ने अब टावर लगाए जाने का विरोध मुखर होकर करना शुरू कर दिया है। जगह-जगह पर मोबाइल टॉवर लगाने का खुलकर विरोध किया जा रहा है। हाल ही में करंट बालाजी रोड पर मनमर्जी से मोबाइल टॉवर लगाने को लेकर नागरिकों और पुलिस के बीच झड़प तक हो चुकी। अब स्थानीय वाल्मीकि बस्ती में मोबाइल टॉवर का विरोध भी शुरू हो चुका है।
स्थानीय हरिजन बस्ती के निकट लगने वाले मोबाइल टॉवर को दूर लगावाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि उनकी हरिजन बस्ती के निकट मोबाइल टॉवर लगवाये जा रहे हैं, जो आवासीय बस्ती के बिल्कुल निकट टॉवर लगाए जाने के कारण बस्ती के सभी निवासियों के लिए घातक होगा। इस मोबाइल टावर का सभी बस्तीवासी पूरा विरोध कर रहे हैं। इसलिए यह मोबाइल टॉवर को बस्ती से दूर लगवाने के लिए सम्बंधित को पाबंद किया जाकर बस्ती के निवासियों को राहत दी जाए। ज्ञापन देने वालों में ताराचंद सांगेला, पूर्व पार्षद छोटाराम परिहार, भंवरलाल तेजस्वी, रोहित परिहार, सनी परिहार, भरत चांवरिया, अमित लोहिया, रामनिवास, दीपचंद, सुशील आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now