विधायक मुकेश भाकर का विवाह बंधन व आशीर्वाद समारोह 9 मार्च को जयपुर में, लाडनूं में मायरा आदि रस्मों के साथ प्रीतिभोज और संगीत-नृत्य का कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी प्रदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक मुकेश भाकर का विवाह बंधन व आशीर्वाद समारोह 9 मार्च को जयपुर में,

लाडनूं में मायरा आदि रस्मों के साथ प्रीतिभोज और संगीत-नृत्य का कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी प्रदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां

लाडनूं (kalamkala.in)। अब तक कुंवारे चल रहे विधायक मुकेश भाकर अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान विवाह रचाने जा रहे हैं। उनका विवाह 9 मार्च को आरजेएस अधिकारी कोमल मीणा के साथ होने जा रहा है।उनका आशीर्वाद समारोह 9 मार्च को ही जयपुर में सीकर रोड पर स्थित राजावास में ईडन गार्डन के एंजल रिसोर्ट में आयोजित होगा। इसे लेकर यहां हाईवे स्थित विधायक निवास में 5 मार्च गुरुवार को उनके ‘मायरा/चाक-भात’ की रस्में और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। विवाह की पारंपरिक रस्मों में विधायक मुकेश भाकर की माताश्री को उनके भाइयों द्वारा चुनरी ओढ़ाकर भात-मायरा की रस्म अदा की गई। बाद में प्रीतिभोज और संगीत का दौर शुरू हुआ, जिसमें परिजनों, समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बड़ी संख्या में उमड़े राजनीति हस्तियां और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी

यह पहली बार देखा गया कि इस विवाह के लिए बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने इसमें शिरकत की और बड़ी संख्या में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गुरुवार को विधायक निवास पर दिन भर चले इन रस्मो-रिवाज कार्यक्रमों और प्रीतिभोज कार्यक्रम में लोगों कुछ भारी संख्या में आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में राजनेतागण, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद हनुमान बेनिवाल, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़ियां सहित
कार्यक्रम में प्रदेश के कई राजनीतिक व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी, छात्र नेता शुभम् रैवाड़ सहित कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख और राजनीतिक व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में विभिन्न पार्षदों, सरपंचों आदि जन प्रतिनिधियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ दिन भर यहां उमड़ती रही। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर सहित सरकारी अधिकारियों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही। सभी ने विवाह के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं। इसमें डीडवाना-कुचामन जिला के साथ नागौर जिले और चूरू जिले और उनसे बाहर के अधिकारी और नेता भी पहुंचे और समारोह में सम्मिलित हुए।

करीब 40 हजार लोगों का रहा प्रीतिभोज कार्यक्रम

सुबह 12 बजे से प्रीतिभोज शुरू किया गया, जो रात्रि 11 बजे तक लगातार एक जैसी भीड़ के साथ चलता रहा। एक अनुमान के अनुसार इस अवसर पर राजनेताओं सहित करीब 40 हजार लोगों ने शिरकत की।प्रीतिभोज के लिए जोधपुर से विशेष रूप से बुलाए गए पाक-कला विशेषज्ञ कारीगरों की टीम द्वारा स्वादिष्ट भोजन तैयार किया गया। इस अवसर पर विधायक निवास के अलावा पास की विशाल खुली जमीन पर भव्य व विशाल शामियाना लगाया जाकर समस्त आयोजन स्थल को लाइटिंग सहित अन्य समस्त प्रकार की आकर्षक सजावट से सजाया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now