नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया,

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार निर्देशित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में रविवार को यहां बस स्टेंड स्थित राहू कुआं व गणगौर मेला स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के तहत लाडनूं के प्राचीनतम भूगर्भस्थ जलस्रोत राहू कुआं पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वहां स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात वहां श्रमदान कर सफाई की गई। साथ ही सामने ही स्थित खाखीजी की बगीची वाली ऐतिहासिक ‘बीसथम्भा’ छत्रियों की सफाई भी की गई। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से यहां संत तुलसीदास स्मारक के पास जल सेवा के लिए मीठे स्वच्छ शीतल जल के कैन रखवा कर हर यात्री व राहगीर के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। तुलसीदास की प्रतिमा की पूजा की गई और जल अर्पित किया गया। वहां भी सफाई की गई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के तहत नगर पालिका की ओर से जूट के कैरी बैग सब्जी विक्रेताओं और लोगों को नि:शुल्क वितरित करवाए तथा सबको पोलीथीन के कैरी बैग्स काम में नहीं लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सबने सामुहिक शपथ ग्रहण की।

इन सबकी रही सहभागिता 

इन कार्यक्रमों में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह चौहान, लूणकरण शर्मा, रेणु कोचर, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, नोरतन मल रैगर, लक्ष्मण चारण, रामसिंह रैगर, नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, संजय बारासा, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, जमादार महेन्द्र कुमार, भागचंद चिंडालिया एवं अन्य कार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now