नगर पालिका ने रुकवाया विवादग्रस्त भूमि पर चल रहा अवैध निर्माण कार्य 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका ने रुकवाया विवादग्रस्त भूमि पर चल रहा अवैध निर्माण कार्य 

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। नगरपालिका में एक विवादग्रस्त भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता जितेंद्र पुत्र प्रभुदयाल कलाल ने बताया कि मेरे चाचा लूणचंद टाक की भूमि पुराना दर्जियों का बास, वार्ड नम्बर 15 में स्थित है, जिसपर इकबाल छिम्पा द्वारा कब्जा करने की नीयत से बिना पालिका स्वीकृति लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इस निर्माण कार्य को रुकवाकर पीड़ित पक्ष को राहत प्रदान करने की मांग की गई है। वहीं इस सम्बंध में इकबाल छिम्पा का कहना है कि न्यायालय से मामला खारिज होने के बाद 23 मई 2023 को इस भूखंड का पट्टा स्थानीय नगरपालिका द्वारा उनके स्वयं के नाम से जारी किया हुआ है। इसमें किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

इनका कहना है-

शिकायत मिलने के बाद जमादार महेंद्र को मौके पर भिजवाकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
-गोपाल राम सांगेला, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now