कुशवाहा, माली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 3 व 4 जून को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुशवाहा, माली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 3 व 4 जून को

लाडनूं। अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा की 54वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 10वीं बैठक आगामी 3 व 4 जून को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित की जाएगी। इंदोर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में यह आयोजन किया जाएगा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गजानन्द सैनी ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा सभी आनुषंगिक समितियों के पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव एवं राज्यस्तरीय आनुसंगिक समितियों के अध्यक्ष आदि भाग लेंगे। बैठक में समाज हित में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कुशवाहा, माली, सैनी, मौर्य, पटेल, शाक्य जाति को राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण प्रदान करने की मांग पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान से बड़ी संख्या में पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेने के लिए इंदौर पहुंचेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बादेड़ गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर सैंकड़ों ग्रामवासी उपखंड कार्यालय की तरफ महिला-पुरुष उमड़े, मुख्यालय बनाकर मानेंगे, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपना हक, मापदंड और सुविधाओं का किया बखान, धरना सातवें दिन भी रहा जारी, बंद नहीं होगा धरना-प्रदर्शन 

शहर पर कहर : पार्षदों ने रोकी विकास और सौंदर्यकरण की योजनाएं, समूचे लाडनूं के विकास के 35 करोड़ के काम कतिपय पार्षदों की हठधर्मिता के कारण अटके, योगक्षेम वर्ष 2026 में आचार्य श्री महाश्रमण के फरवरी में लाडनूं आगमन पर नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे विशेष बजट पर पानी फिरा

लाडनूं में तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन आदि का होगा वितरण, भारत विकास परिषद का आयोजन मैढ स्वर्णकार भवन में 19 से 21 दिसम्बर तक