लाडनूं में महिला सुरक्षा व जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन कर बताए आत्मरक्षा के टिप्स, स्कूटी से भारत-भ्रमण करने वाली नीतू चोपड़ा ने ली कार्यशाला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिला सुरक्षा व जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन कर बताए आत्मरक्षा के टिप्स,

स्कूटी से भारत-भ्रमण करने वाली नीतू चोपड़ा ने ली कार्यशाला

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘महिला सुरक्षा और जागरूकता’ पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि फ्री फ्लाइंग ईगल कही जाने वाली नीतू चोपड़ा थी। नीतू चोपड़ा जानी-मानी यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर, सामाजिक कार्यकर्ता, अन्वेषक और ब्लॉगर है, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई की तथा स्कूटी पर महिला जागरूकता हेतु भारत-भ्रमण किया। उनका नाम पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। कार्यशाला में नीतू चोपड़ा ने छात्राओं को ‘आत्मरक्षा और महिला सशक्तिकरण’ के बारे में जानकारी प्रदान की तथा छात्राओं को आत्मरक्षा की कुछ प्रमुख ट्रिक्स भी सिखाई। नीतू चोपड़ा ने बताया कि छात्राओ को किसी भी परिस्थिति में बिना घबराए दिमाग को स्थिर रखना चाहिए और समस्या से निकलने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य जय नारायण रेगर और उपप्रधानाचार्य यशवंत कुमार जैन ने कार्यशाला के प्रारंभ में नीतू चोपड़ा का सम्मान किया और इस कार्यशाला के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजश्री कोचर , नीता नाहर, अनीता चौरड़िया, पार्षद रेणु कोचर आदि महिलाएं भी उपस्थिति रहीं तथा विद्यालय की 250 छात्रों के साथ स्टाफ ने भी कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह जोधा ने किया। ज्ञातव्य रहे कि इससे पूर्व नीतू चोपड़ा जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय व विमल विद्या विहार में भी आधा दर्जन कार्यशालाओं का आयोजन करके महिलाओं का उत्साहवर्द्धन और आत्मरक्षा के लिए तैयार कर चुकी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now