राष्ट्रीय संगठन ‘रीयल हेल्प ब्यूरो’ की महिला प्रदेशाध्यक्ष बनी लाडनूं की पार्षद सुमित्रा आर्य, सामाजिक सेवाओं व महिला उत्थान के कार्यों कै देखते हुए दी गई आर्य को नियुक्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय संगठन ‘रीयल हेल्प ब्यूरो’ की महिला प्रदेशाध्यक्ष बनी लाडनूं की पार्षद सुमित्रा आर्य,

सामाजिक सेवाओं व महिला उत्थान के कार्यों कै देखते हुए दी गई आर्य को नियुक्ति

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय हितों, मानवाधिकार, समाज सेवा, शिक्षा, प्राणी कल्याण, न्याय प्राप्ति आदि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सतत् सक्रिय संगठन ‘रियल हेल्प ब्यूरो’ के लिए लाडनूं की पार्षद सुमित्रा आर्य को राजस्थान प्रांत के लिए महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति उनके सामाजिक सेवा और महिला उत्थान क्षेत्र में विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए रीयल हेल्प ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तसीम अहमद द्वारा की गई है। सुमित्रा आर्य रीयल हेल्प ब्यूरो में अब तक प्रदेश सचिव पद पर रहते हुए कार्य कर रही थी। उल्लेखनीय है कि सुमित्रा आर्य ‘कलम कला’ समाचार समूह की प्रधान सम्पादक हैं।  

पार्षद के साथ निभा रही हैं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक जिम्मेदारियां भी

आर्य वर्तमान में नगर पालिका लाडनूं में पार्षद के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं। नगर पालिका में अनेक बार लगातार पार्षद रहने के अलावा वे नगर पालिका की गंदी बस्ती सुधार समिति की चेयरमैन भी रह चुकी। वे भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं। सामाजिक क्षेत्र में वे अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष हैं तथा ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की महिला जिलाध्यक्ष भी हैं। ये राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य, जिला आयोजना समिति की सदस्य, जिला सतर्कता समिति की सदस्य, जिला स्तरीय पुलिस समुदाय समन्वय समिति की सदस्य, जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की सदस्य आदि की जिम्मेदारियां निभा चुकी।

40 साल से अधिक हो चुके राजनैतिक सक्रियता को

श्रीमती सुमित्रा आर्य पिछले 1981 से ही राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी में उन्होंने हर स्तर पर रह कर कार्य किया। वे भाजपा महिला मोर्चा में सन् 2000 से लगातार 8 सालों तक नागौर जिले के जिलाध्यक्ष पद का कार्य बखूबी किया। उन्हें 4 बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजक रही। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष, भाजपा विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदि पदों पर भी रही। 

बहुत सारे मिल चुके सम्मान 

उन्हें महात्मा फुले राष्ट्रीय संस्थान की ओर से जयपुर में आयोजित समारोह में राज्य स्तर पर सावित्री बाई फुले अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। उपखंड प्रशासन द्वारा श्रेष्ठ पार्षद, उत्कृष्ट पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए 4 बार सम्मानित किया जा चुका। अन्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें सामाजिक कार्यों व महिला उत्थान के लिए राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किए जा चुके। महिला अत्याचारों के निवारण, महिला उत्थान आदि के लिए वे पिछले 30 सालों से सतत् सक्रिय रहीं हैं। रीयल हेल्प ब्यूरो में महिला प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर लाडनूं शहर व जिले भर में ही नहीं, प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now