निम्बी जोधां के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर की निम्बी जोधां में 7 दिनों में डाक्टर नियुक्त करवाने की मांग और अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी

प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर की निम्बी जोधां में 7 दिनों में डाक्टर नियुक्त करवाने की मांग और अन्यथा आंदोलन की चेतावनी

लाडनूं (kalamkala.in)। जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को एक ज्ञापन देकर समाजसेवी हरिराम खीचड़ के नेतृत्व में निम्बी जोधां के लोगों ने उनसे राजकीय चिकित्सालय निम्बी जोधां में डॉक्टर नियुक्त करने की मांग उठाई और प्रभारी मंत्री को चेतावनी दी है कि आगामी 7 दिनों में किसी फिजीशियन चिकित्सक को नियुक्त नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए उतरना पड़ेगा।

चिकित्सकों के अभाव में हर बीमारी में जाना पड़ता है लाडनूं

ज्ञापन में लिखा गया है कि निम्बी जोधां क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव होने के बावजूद यहां के राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। यहां पर खाली पड़े रिक्त पदों के अलावा एक वरिष्ठ फिजीशियन नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सामान्य बीमारियों एवं जांच के लिए भी ग्रामीणों को बार-बार लाडनूं जाना पड़ता है। इससे गरीब एवं ग्रामीण मरीजों को आर्थिक, मानसिक एवं समय की हानि उठानी पड़ती है। कई बार गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।

निम्बी जोधां और तीन दर्जन अन्य गांवों के लिए जरूरी है चिकित्सा व्यवस्था

निम्बी जोधां एवं आसपास के गांवों की बड़ी आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण आमजन को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं एवं गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।निम्बी जोधां काफी बड़ा कस्बा है जहां आस पास के 15-20 गावों के ग्रामवासियों को निम्बी जोधां आना-जाना रहता है। निम्बी जोधां से होकर दो नेशनल हाईवे सड़कें निकलती है, इसलिए आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं के घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिये नजदीक के निम्बी जोधां के अस्पताल ही लेकर आना पड़ता है, परन्तु वहां पर डॉक्टरों की कमी के चलते प्रायः हायर सेन्टर ही रैफर करना पड़ता हैं।

सात दिनों में लगाया जाए वरिष्ठ फिजीशियन चिकित्सक

ज्ञापन में बताया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्बी जोधां के राजकीय अस्पताल में शीघ्र एक वरिष्ठ फिजीशियन की नियुक्ति करवाई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इस संबध में पूर्व में भी उपखंड प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका, लेकिन अभी तक कोई नियुक्ति नहीं दी गयी है। ज्ञापन में बताया गया है कि अगर समय रहते आगामी 7 दिवस की अवधि में नियुक्ति नही दिये जाने की स्थिति में ग्रामवासियों को उग्र आन्दोलन के लिये मजबूर होना पड़ेगा। यह ज्ञापन देने वालों में हरिराम खीचड़, राजाराम आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now