लाडनूं का दताऊ गांव पानी से घिरा, प्रवेश का सड़क मार्ग हुआ जलमग्न, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बंद, प्रशासन को अवगत कराने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं का दताऊ गांव पानी से घिरा, प्रवेश का सड़क मार्ग हुआ जलमग्न,

ग्रामीणों का आवागमन हुआ बंद, प्रशासन को अवगत कराने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम दताऊ के प्रवेश मार्ग की सड़क का अधिकांश भाग पानी में डूब गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था के बिना और सड़क के तल को पर्याप्त ऊंचा लेने के बजाय कोई मिट्टी भरती किए बिना ही सड़क बना दिए जाने से इस तरह के हालात बने हैं। इस सड़क के दो से तीन-तीन फुट तक पानी में डूब जाने के कारण लोगों का गांव के अंदर जाना और गांव से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा इस प्रकार से किया गया है कि आज गांव दोनों साइड से पानी की घिर चुका है। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा चुका, लेकिन इसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और पूरा गांव जलभराव की समस्या से घिर चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now