सड़क के किनारे लावारिश छोड़ा गया विस्फोटक सामग्री का बैग मिला, निम्बी जोधां पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा विस्फोटक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क के किनारे लावारिश छोड़ा गया विस्फोटक सामग्री का बैग मिला,

निम्बी जोधां पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा विस्फोटक

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधा पुलिस को गश्त के दौरान लुहार गाड़ा से आगे कच्ची सड़क के किनारे एक लावारिस बैग में विस्फोटक सामग्री मिली है, जो आमजन के लिए संकटापन्न स्थिति पैदा कर सकती थी। पुलिस ने बैग सहित पूरी विस्फोटक सामग्री जप्त कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 288 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 9 बी एक्सप्लोजिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 16 अगस्त को शाम के समय निम्बी जोधां पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल अपने साथ जाप्ता में कांस्टेबल जसू राम व लक्ष्मीनारायण सरकारी गाड़ी बोलेरो लेकर लोकल एक्ट एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही करने के लिए थाना से रवाना होकर निम्बी जोधा में गश्त करते हुए लुहार गाड़ा रास्ते से होते हुवे कच्ची सड़क से खानों की तरफ खान के रास्ते पर पहुंचे। वहां रास्ते के बायीं तरफ झाड़ियों में एक सफेद, काला, नीले रगं का चैन लगा हुआ थैला पड़ा दिखा, जिसमें कुछ सामान प्रतीत होने पर नीचे उतर कर जाप्ते की मदद से थैले का चैन खोलकर देखा, तो थैले के अन्दर एक सफेद रंग की प्लास्टिक की लम्बी थैली मुंह पर गांठ से बंधा हुआ था। थैली को खोल कर चैक किया, तो थैली के अन्दर यूरिया खाद जैसे सफेद रंग के दाने मिले। थैली को इलेक्ट्रोनिक कांटा से तौला गया, तो थैली का बजन 0.866 किलोग्राम हुआ। उसी थैले में 10 गुल्ले मिले। 9 गुल्ले पर DYNAEX POWER-90 EMULSION EXPLOSIVE लिखा हुआ पाया। एक गुल्ले पर अंग्रेजी में Rajpower 90 SOLARS व हिन्दी में सोलर की पहचान व ‘आपकी सुरक्षा हमारा ध्येव’ लिखा हुआ था। आस-पास में देखने पर कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लापरवाही पूर्वक असावधानी से आम लोगों के जीवन में संकटापन्न स्थिति पैदा करना अपराध धारा 288 बी.एन.एस. व धारा 9 बी एक्सप्लोजिव एक्ट की परिधि में आना पाया जाने पर बतौर वजह सबूत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। व मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मूलाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now