किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्सा नहीं जाना चाहिए- गैनाणा, एसीबी के महानिदेशक से भेंट के दौरान हुई चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्सा नहीं जाना चाहिए- गैनाणा,

एसीबी के महानिदेशक से भेंट के दौरान हुई चर्चा

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेश महासचिव कालू राम गेनाणा ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डा. रविप्रकाश मेहरड़ा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परस्पर चर्चा के दौरान डा. मेहरड़ा ने बताया कि भ्रष्टाचार के कारण लोगों को सामाजिक न्याय प्राप्त करने में बाधाएं पैदा होती है। सामाजिक व्यवस्था के लिए भ्रष्टाचार बहुत बड़ा आघात देती है। ब्यूरो के माध्यम से वे प्रदेश भर में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कृत-संकल्प हैं। इस अवसर पर कालू राम गैनाणा ने उन्हें विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की और उनसे सभी सरकारी विभागों की स्वच्छता के लिए कठोरतम कार्रवाई को आवश्यक बताया। गैनाणा ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्सा नहीं जाना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now