अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब आई शिकंजा कसने की बारी-

लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी,

नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

लाडनूं (kalamkala.in)। शहरी क्षेत्र में विभिन्न मांस विक्रेताओं और बूचड़खानों वाले लोगों द्वारा लम्बे समय से नगर पालिका की चेतावनियों और नोटिसों की कोई भी परवाह नहीं करते हुए वध किए जाने वाले पशु-पक्षियों के अवशेषों को खुले में मुख्य सड़क पर, नालियों में और लोगों की जमीनों पर फेंके जाने पर अब नगर पालिका और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की ठान ली है। गौरतलब है कि पिछले करीब 7-8 सालों से यह सड़े हुए मांस, हड्डियों, खून सने बाल, लीद, मुर्गे-मुर्गियों के पंख व अन्य अवशेष यत्र-तत्र फेंके जाने की स्थिति बनी हुई थी और आम नागरिकों, विविध पार्षदों और संस्थाओं-संगठनों द्वारा इसका पुरजोर विरोध भी किया जाता रहा था तथा मीडिया में भी यह मुद्दा लगातार उछलता रहा था। नोटिस दिए जाने के बावजूद नहीं मानने वाले इन सभी मांस विक्रेताओं के खिलाफ प्रशासन ने कठोर कार्रवाई के लिए कमर कस ली है‌‌। अब नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने इस प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना लाडनूं में एक मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस फैलाने व जानवरों के अवशेष सड़क पर खुले में फेंक कर माहौल खराब करने एवं यह स्थिति आमजन के स्वास्थ्य के प्रति खतरा बताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अब नगर पालिका भी अवशिष्ट पदार्थों को फेंकने वालों की पूरी निगरानी रखेगी तथा पुलिस भी इस मामले में चौकस रह कर कार्रवाई करेगी और खुले में मांस अवशेष फेंकने वालों की अब गिरफ्तारियां की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now