लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को,

सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र की प्रसिद्ध सुजला कॉलेज के समीप स्थित पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में 23 जून की शाम को ‘विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह’ का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन की व्यापकता और सफलता को लेकर लोगों को आमंत्रित करने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। इन तीनों टीमों द्वारा कार्यक्रम के लिए सम्पर्क एवं निमंत्रण पत्र बांटे जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।छात्रावास प्रबंधन समिति तथा सर्व समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह के सफल आयोजन के लिए 200 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सुजानगढ़ व लाडनूं क्षेत्र के लोग शामिल हैं। आयोजक मंडल के गोपी राम बिजारणियां, जगदीश प्रसाद घिंटाला, पन्ना राम भामू, नाथूराम, संजय ढाका, हुकमाराम कड़वा व मोहन राम ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि 23 जून मंगलवार को सायं 7 बजे से प्रसादी ग्रहण तथा 9 बजे से विशाल तेजा गायन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस ‘एक शाम वीर तेजाजी के नाम’ के विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी समारोह में तेजा गायन के लिए सुप्रसिद्ध ओमजी बिरड़ा एण्ड पार्टी प्रस्तुति देगी। इस अवसर पर डांसर गणेश माली जयपुर, डांसर गीता राजस्थानी, डांसर बिन्दु राजस्थानी व डांसर फॉर्च्यूनर कानूता की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समारोह में मंच संचालन राजेन्द्र बिरड़ा करेंगे।

निर्माण व जीर्णोद्धार में शामिल लोगों व भामाशाहों का किया जाएगा सम्मान

इस पोकरराम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास का निर्माण पांच दशक पूर्व शुरुआत की गई थी। इस निर्माण शुभारम्भ के दौर में शामिल रहे दर्जनों लोगों में से डॉ. टीकू राम ठोलिया, भीमसिंह आर्य, जय राम बुरड़क, रामू राम घिंटाला, राम लाल व रण सिंह सरीखे चुनिंदा लोग थे, जिनका अब छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य के लिए भी सहयोग मिल रहा है। समारोह में भवन निर्माण के भामाशाहों व तात्कालीन प्रबंधन कमेटी के सदस्यों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पीथा राम, परसाराम बैंधा, हरिराम खीचड़ व हनुमान राम भाकर ने बताया कि 21 जून, रविवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच में क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित कर उनसे सहयोग, सलाह और सुझाव लिए गए हैं और छात्रावास परिसर में विशिष्ट जनों के सानिध्य में वृक्षारोपण भी किया गया।

जारी है सघन जन सम्पर्क अभियान और निमंत्रण देने का कार्यक्रम

कार्यक्रम के संरक्षक टीकू राम ठोलिया, जय राम बुरड़क, नेमीचंद गुलेरिया, हरि राम खीचड़,भंवर लाल रताऊ, परसाराम बैंधा एवं हरि सिंह जानू सहित तमाम लोग भी अपने-अपने संपर्क सूत्रों से प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं को तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस संपर्क अभियान के तहत ग्राम रोडू में पंचायत समिति के पूर्व प्रधान संत नाथूराम मेघवाल को, प्रख्यात गायक कलाकार रेखा राम मलवा, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद घिंटाला व चैना राम मुंडेल के दल ने अन्य गांवों खारी, रोजा, तरनाऊ व जायल में सम्पर्क और प्रचार को थाम रखा है। गोपी राम बिजारणियां एवं संजय ढाका के दल ने खानपुर, भियाणी में, राकेश कुमार आर्य एंड पार्टी ने तंवरा, कुशलपुरा, रायधना, उदरासर व लाडनूं शहरी क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में तेजा गायन में पहुंचने की अपील की। इसी प्रकार टीम बनाकर निम्बी जोधा, शिमला, बल्दू, सुनारी, बाकलिया, ढीगसरी व जसवंतगढ सहित दर्जनों गांवों के लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now