नरेगा श्रमिकों ने कम मजदूरी को लेकर किया नगरपालिका कार्यालय का घेराव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नरेगा श्रमिकों ने कम मजदूरी को लेकर किया नगरपालिका कार्यालय का घेराव

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। शहरी नरेगा कार्यों पर लगे श्रमिकों ने शुक्रवार को समान मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर यहां नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने मूण्डवा नायब तहसीलदार अजयपाल चौधरी को ज्ञापन सौम्पकर समान मजदूरी की मांग की। श्रमिकों ने ज्ञापन में बताया है कि नगरपालिका क्षेत्र में अन्य जगह काम कर रहे श्रमिकों को अधिक मजदूरी मिल रही है, जबकि उन्हें कम मजदूरी मिल रही है। उन्हें भी अधिक मजदूरी दिलवाई जाए। कुचेरा नगरपालिका के कनिष्ट अभियंता महेन्द्र थालोड़ ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में जहां अधिक काम होगा, वहां के श्रमिकों को अधिक व कम काम करने वाले श्रमिकों को कम राशि मिलेगी। इन श्रमिकों को कई बार समझाने के बावजूद टास्क पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए राशि कम मिल रही है। काम के अनुसार ही राशि मिलती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now