एनएसएस की छात्राओं ने अस्पतालों में सेवाएं दी, यातायात नियमों से करवाया लोेगों को अवगत और बाजार में चलाया सफाई अभियान, तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनएसएस की छात्राओं ने अस्पतालों में सेवाएं दी, यातायात नियमों से करवाया लोेगों को अवगत और बाजार में चलाया सफाई अभियान,

तीन दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं द्वारा त्रिदिवसीय दिवसीय ‘यह दिवाली, माय भारत वाली’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान तीन दिनों में विभिन्न अस्पतालों में पहुंच कर मरीजों में आत्मविश्वास बढाने और उनके साथ दीपावली की ख्ुाशियों को साझा करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा ट्रेफिक पुलिस को सहयोग करते हु यातायात नियंत्रण एवं यातायात नियमों से लोगों को अवगत करवाने में भी हिस्सेदारी निभाई। स्वयंसेविकाओं ने शहर के मुख्य बाजार में सफाई अभियान भी चलाया तथा आमजन को स्वच्छता के महत्व से परिचित करवाते हुए अपने आसपास में सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी लोगों को‘माय भारत’ पोर्टल की उपयोगिता से वाकिफ करवाया गया।

अस्पतालों में जाकर दी अपनी सेवाएं

कार्यक्रम के पहले दिवस में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न अस्पतालों में जाकर अपनी सेवाएं दीं। इस विशेष पहल का उद्देश्य दिवाली के पर्व को मरीजों और उनके परिवारों के साथ साझा करना और उन्हें खुशियों का अहसास कराना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस स्वयंसेविका खुशी जोधा, मीनाक्षी भंसाली, स्नेहा बोहरा, राजनन्दिनी, गार्गी, हर्षिता स्वामी, और ज्योत्सना ने किया। स्वयंसेविकाओं ने स्थानीय जैन अस्पताल, श्रीराम मंगलम अस्पताल और डॉ. बी.एस. टंडन अस्पताल का दौरा किया। छात्राओं ने लोगों को ‘माय भारत’ पोर्टल के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें समाज सेवा, सांस्कृतिक धरोहर और एकता का संदेश शामिल है। यह पहल युवाओं को सक्रिय रूप से समाज के उत्थान में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। डॉ. बी.एस. टंडन ने कार्यक्रम को मरीजों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया तथा कहा कि इससे मरीजों को यह अहसास होता है कि समाज उनके साथ है।’ श्रीराम मंगलम अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र सक्सेना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे कार्यक्रम त्यौंहार के समय करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की प्रभारी डॉ. आभा सिंह और इकाई द्वितीय के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह चारण के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

ट्रेफिक नियंत्रण व समझाईश में निभाई भूमिका

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर स्वंयसेविकाओं ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दीवाली के दौरान सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम जनता में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर भी राष्ट्रीय सेवा योजना की इन स्वयंसेविकाओं ने माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की। ए.एस.आई. पर्वत सिंह ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को न केवल ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि माय भारत पोर्टल के लाभों के बारे में भी बताया जा रहा है। यह पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। उन्होंने स्वंयसेवकों की मेहनत की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल प्रेमदास और भगवानराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वंयसेवकों के प्रयासों का समर्थन करते हुए कहा, युवा वर्ग की यह पहल सबको सड़क सुरक्षा और नागरिक जागरूकता को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है।

शहर के मुख्य बाजार में चलाया सफाई अभियान

कार्यक्रम के तीसरे दिवस एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने स्थानीय बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, उन्होंने न केवल बाजार की सफाई की, बल्कि लोगों को माय भारत पोर्टल के लाभों और उसके उद्देश्यों से भी अवगत कराया। स्वयंसेविकाओं ने पहली पट्टी बाजार और सदर बाजार की मुख्य सड़कों और गलियों की सफाई की, जिससे आसपास का वातावरण साफ-सुथरा बना। इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि एक साफ और स्वस्थ वातावरण कैसे हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now