छात्राएं सीख रही हैं अपने बचाव, मुकाबले और बदमाशों को सबक सिखाने के गुर, सरकार के ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्राएं सीख रही हैं अपने बचाव, मुकाबले और बदमाशों को सबक सिखाने के गुर,

सरकार के ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। यू.सी.ई.ई.ओ स्तरीय इस प्रशिक्षण शिविर में 30 बालिकाएं भाग ले रही है। प्रधानाचार्या अनुप शेखावत ने बताया कि इनमें 15 बालिकाएं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की तथा 10 बालिकाएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं एवं 5 बालिकाएं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. तीन की शामिल होकर यह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इन बालिकाओं को दक्ष प्रशिक्षक संतोष मिर्धा तथा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रजनी कस्वां द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षक संतोष मिर्धा के अनुसार इन बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग दी जा रही है। इन बालिकाओं को पंच, किक, ब्लॉक, हाथ छुड़ाना, बाल छुड़ाना और विपरीत परिस्थितियों में अपने आपका बचाव करना सिखाया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अपनी साथ सहेलियों, अपने परिवार की महिलाओं एवं अन्य बालिकाओं व दूसरों की तात्कालिक मदद करने बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक रजनी कस्वां ने बताया कि इस प्रकार की ट्रेनिंग का उद्देेश्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के सामने विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर उनसे अपने आपकी सुरक्षा सिखाना है। स्कूली छात्राओं की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सरकार ने विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा तथा स्वावलम्बी बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now