भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर शिविर आयोजित कर खुलवाए जा रहे हैं सुकन्या समृद्धि योजना, शिविर में फॉर्म और जानकारी दी गई, भरे फॉर्म से खाते खोले जाकर दानदाता जमा करवाएं राशि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय सतीश पूनिया द्वारा अपना जन्मदिन सादगी से मनाने के निश्चय किए जाने पर एक लाख से अधिक कन्याओं के सुकन्या योजना के तहत खाते खुलवाने का निश्चय किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस सुकन्या योजना के तहत कन्याओं के लिए अधिक से अधिक बालिकाओं के खाते डाकघरों में खुलवाने का कार्य करें। योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी नागौर शहर जिला के मूंडवा मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुंडेल के नेतृत्व में सुकन्या योजना के बालिकाओं के खाते खोले जाने का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मूण्डवा शहर की विभिन्न विद्यालय की बालिकाएं, शिक्षक, अभिभावक व शहर के नागरिक उपस्थित हुए। बालिकाओं को खाता खुलवाने हेतु खाते के पत्रक वितरित किए गए। शीघ्र ही पत्र प्राप्त कर डाकखाने में बालिकाओं के खाते खोले जाएंगे, जिनकी राशि जमा करवाने का खर्च दानदाताओं द्वारा वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में नागौर के पूर्व सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सी आर चैधरी साहब, भाजपा जिला महामंत्री रमेश अपूर्व, मूंडवा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमाकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, मूंडवा नगर पालिका के पार्षद आशा शर्मा, भाजपा नागौर शहर मंडल महामंत्री सुरजना गोरा, अनूप मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सी योद्धा, मूंडवा नगर पालिका के पार्षद एवं सैकड़ों कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुकन्या समृद्धि योजना और उसके लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चालू की गई। इस योजना में 0 आयु से 10 वर्ष की कम आयु की बालिकाओं का डाकघर में 250 रूपयों से खाता खोला जाता है। इस योजना में 250 रुपए प्रति माह बालिका के खाते में जमा करवाने होते हैं। अभिभावकों द्वारा 15 वर्ष तक जमा करवा जाता है तो 45000 रू. की राशि जमा होती है। इसका 21 वर्ष बाद 1,27,959 रुपए बनते हैं। अगर 500 रू. प्रति माह जमा करवाए जाते हैं तो 90,000 रुपए जमा होते हैं। 21 वर्ष की आयु उन्हें इससे 2,55,199 रू. मिलेंगे। इस खाते में 250 रू. प्रति माह से लेकर 10,000 रू. प्रति माह तक जमा करवाए जा सकते हैं। अगर 10,000 रू. प्रति माह अभिभावक द्वारा बालिका के खाते में जमा करवाते हैं, तो 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1 करोड़ 51 लाख से अधिक की राशि मिलेगी। इस खाते से बालिका की आयु 18 वर्ष की पूर्ण होने पर शिक्षा अथवा उसके विवाह हेतु इसकी आधी राशि का आहरण किया जा सकेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लगातार 68 दिनों तक रेल यात्रियों को शीतल जल की सेवा करने पर स्टेशन अधीक्षक ने किया सम्मान, गौ सेवा टीम लाडनूं कै कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी पर यात्रियों को पिलाया मिल्करोज

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now