नागौर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान, जिले के खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 30 अक्टूबर को, अपनी उपलब्धि का देना होगा प्रमाण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान,

जिले के खिलाड़ियों के लिए खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 30 अक्टूबर को, अपनी उपलब्धि का देना होगा प्रमाण

नागौर। राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए पदक प्राप्त करने वाले जिले के खिलाड़ियों को नागौर के राजकीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे आयोजित किए जाने वाले खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी भंवरराम सियाक ने बताया कि इस सम्मान समारोह में जिले के खिलाड़ी अपना खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे तक उपलब्ध करवा सकते हैं। पदक प्राप्त खिलाड़ी का श्रेष्ठ उपलब्धि विवरण कार्यालय के बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। इसलिए सम्बंधित खिलाड़ी को अपना सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध करवाना होगा, जिसमें पदक प्राप्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं संबंधित संस्था व संघ से प्रमाणित करना होगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के लिए राष्ट्रीय संघ द्वारा जारी प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। साथ ही राष्ट्रीय संघ, भारतीय ओलंपिक खेल व राज्य खेल अधिनियम 2005 के अनुसार संवैधानिक रूप से पंजीकृत संघ होना अनिवार्य है। वहीं जिला व राज्य संघ खेल अधिकारी कार्यालय से संबद्धता प्राप्त होना अनिवार्य है। सियाक ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य स्तर पर ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी खेल में कांस्य पदक विजेता पुरुष वर्ग एवं रजत पदक विजेता महिला टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश भर के सम्पूर्ण समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए मारवाड़ी समाज ने कसी कमर, अखिल भारतवर्षीय मारवाडी सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन’ की सामाजिक जागरण हेतु राष्ट्रीय चिन्तन’ बैठक का आयोजन, 11 प्रस्ताव किए पारित

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now