Download App from

Follow us on

अगले विधानसभा चुनाव पर टिकी है नजरें, स्नेह मिलन के अवसर पर राजनैतिक चर्चाएं भी गर्माई, लाडनूं में विभिन्न नेताओं ने किए दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

अगले विधानसभा चुनाव पर टिकी है नजरें, स्नेह मिलन के अवसर पर राजनैतिक चर्चाएं भी गर्माई,

लाडनूं में विभिन्न नेताओं ने किए दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित,  संस्कृति के साथ राजनीति का घालमेल 

 

लाडनू। क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं प्रमुख लोगों ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किए। इन समारोहों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग उमड़े व अपने-अपने नेताओं का स्वागत-सम्मान करने के साथ उनके समक्ष अपनी बात भी रखी। इस अवसर पर उन्हें अन्य पहचान के लोग भी बड़ी संख्या में मिल जाने से उनके साथ भी दिवाली का स्नेह मिलन संभव हो गया। विधायक मुकेश भाकर, पूर्व विधायक मनेाहर सिंह, परिवहन विभाग के जाॅइंट कमिश्नर डा. नानूराम चोयल, युवा नेता विकास बुरड़क, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क आदि ने भी दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयेाजित किए।
डा. चोयल के निवास पर उमड़े बड़ी संख्या में लोग

यहां एनएच 58 के निम्बीजोधा मार्ग पर स्थित चोयल निवास पर राजस्थान परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त डा. नानूराम चोयल द्वारा भी नागरिकों का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लाडनूं शहर व तहसील के दर्जनों गांवों से दिनभर सैंकड़ो लोगों का आना-जाना लगा रहा। सभी आगन्तुक जनों ने संयुक्त परिवहन आयुक्त डॉ. चोयल का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया, पहीं उन्होंने भी आगंतुक जनों का मान-सम्मान और स्वागत किया। इस अवसर पर जाॅइंट कमिश्नर डा. चोयल ने बताया कि त्यौहार हमें अपनी ी संस्कृति से जोड़े रखते हैं। इनसे हमें आपसी प्रेम व सौहार्द्र की शिक्षा मिलती है। हमंे परस्पर खुशियां बांटने से जो खुशी हासिल होती है वह अपार होती है। उन्होंने इस अवसर पर शहर की विभिन्न समस्याओं, उनके द्वारा पूरे जिले के लिए किए गए कार्यों की चर्चा भी की और आगन्तुकों द्वारा राजनीतिक चर्चाओं का जवाब भी दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में यह चर्चा काफी जोर पकड़ रही है कि परिवहन विळभाग के जाॅइंट कमिश्नर डा. चोयल शीघ्र ही राजनीति में कूदेंगे और भारतीय जनता पार्टी का टिकट भी सहजता से हासिल कर लेंगे। उनके निवास पर आयेाजित स्नेह मिलने में लाडनूं क्षेत्र की शहरी व ग्रामीण जनता भारी संख्या में उमड़ी, जो उनकी लोकप्रियता का सूचक है। उनसे मिलने के लिए कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी आदि सभी दलों के लोग भी पहुंचे। इनमें रामकरण रैवाड़, देवाराम पटेल, निम्बी जोधां के पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर पंवार, इन्द्रचंद घोटिया एडवोकेट, पन्नाराम फौजी, संतोष स्वामी, पार्षद सुमित्रा आर्य, दीपक बोहरा, मो. बिलाल मुगल, अबू बकर बल्खी, अनूप तिवाड़ी, जगदीश यायावर आदि उपस्थित रहे।
विधायक भाकर ने खारिया में किया दीपावली स्नेह मिलन
विधायक मुकेश भाकर ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह अपने पैतृक गांव खारिया में परिवार व ग्रामजनों के बीच आयोजित किया। इस अवसर पर डीडवाना और लाडनूं क्षेत्र के लोग भी अपने-अपने वाहनों को कार्यकर्ताओं से भर कर खारिया पहुंचे और समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों ने विधायक का स्वागत-सम्मान करने के साथ अपनी समस्याएं भी प्रस्तुत की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के विकास में उन्होंने कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने राज्य सरकार से हरसंभव अपनी चुनावी घोषणाओं को पूरा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला काॅलेज, सिवरेज लाईन, ट्रोमा सेंटर, विद्यालयों का क्रमोन्नयन, सड़कों का जाल बिछाना आदि कामों को गिनाते हुए उन्होंने अपने कामों का स्मरण भी लोगों को करवाया। उनके स्नेह मिलन समारोह में पंचायत समिति के प्रधान, उप प्रधान, सदस्यगण, सरपंच, जिला परिषद के सदस्य, नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदगण आदि जन प्रतिनिधि, कांग्रेस के संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न अधिकारीगण तथा जन सामान्य भी एकत्रित हुए।
भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक मनोहर सिंह का स्नेह मिलन
पूर्व विधायक मनोहरसिंह ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह गढ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा व मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि, व्यापारी, ग्रामीणजन और शहर के लोग एकत्र हुए। आए हुए सभी लोगों की पूर्व विधायक के पुत्र कुंवर करणी सिंह ने आवभगत की। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कमांडो, उम्मेद सिंह चारण, पूर्व आयुक्त रामनिवास शर्मा, शब्बीर शेख, ओड़ींट सरपंच गणेशराम चबराल, प्रेमाराम, इन्द्राजमल कोठारी, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, भाजपा के शहर अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, प्रतापसिंह कोयल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हनुमानमल जांगिड़, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, बलजी बिसायती, तपस्वी शर्मा, ईश्वर मेघवाल सांवराद, इब्राहिम खां, भाजपा के महामंत्री सुरेश सोनी, ललित सोनी, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, निम्बी जोधां के पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर पंवार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूसिंह धूड़िला, पूर्व पार्षद राजकुमार नागपुरिया, गंगाराम रैगर, रामसिंह रैगर, नानूसिंह जोधा, ताजू खां मोहिल, चम्पालाल भाटी मंगलपुरा, पार्षद ओमसिंह मोहिल, राजेन्द्र कुमार चोटिया, नानूराम चिंडालिया, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतेश माथुर, राजेन्द्र माथुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री अलद असगर इलाही, नब्बू खां, पन्ने खां आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो का स्थानान्तरण कोटा हो जाने पर उनका माल्यार्पण करके स्वागत-सम्मान किया गया।
अन्य कई स्थानों पर हुए स्नेह मिलन
युवा नेता विकास बुरड़क ने निम्बी जोधां मार्ग पर स्थित बुरड़क कृषि फार्म पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्गों की संख्या भी अच्छी-खासी रही। सभी आगन्तुकों का बुरड़क ने स्वागत व मान-सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने दादाजी कृषिमंत्री रहे स्व. हरजीराम बुरड़क की विरासत को आगे बढाने और क्षेत्र के रूके हुए विकास को प्रगति के पंख देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी क्षेत्र से 6 बार विधायक रहे, यह एक रिकाॅर्ड है। यह सब आमजनता का प्यार और उनकी विकास सम्बंधी दूरदृष्टि की सोच रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवासियों की बहुत सेवा की थी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने अपने पाबोलाव क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठान श्री माधव काॅलेज में स्नेह मिलन किया। जिसमें लाडनूं, सुजानगढ व जसवंगढ क्षेत्र के निवासियों ने बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में उनसे मिले और उनका सम्मान किया। पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क ने अपने स्टेशन रोड स्थित निवास पर स्नेह मिलन किया। उनके पास भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तथा शहर के नागरिक भी काफी संख्या में उनके मिलने आए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

अपनी कमाई और ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर परिवार को उन्नति के लिए आगे बढाएं- खर्रा,  शहीद मांगू राम खर्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की शिरकत 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

We use cookies to give you the best experience. Our Policy