राज्य में राजनैतिक बदलाव लाने को आतुर है रालोपा- मुकाबला सिर्फ भाजपा और रालोपा के बीच रहेगा, चूरू में बड़ी रैली के आयोजन की घोषणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य में राजनैतिक बदलाव लाने को आतुर है रालोपा-

रालोपा सुप्रिमो हनुमान बेनिवाल ने कहा अगले चुनाव में कांग्रेस रहेगी राज्य में तीसरे नम्बर पर,

मुकाबला सिर्फ भाजपा और रालोपा के बीच रहेगा, चूरू में बड़ी रैली के आयोजन की घोषणा

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि लोकसभा सत्र से पहले राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी दो बड़ी रैलियां करेगी, जिसमें एक रैली चूरू की धरती पर की जायेगी और दूसरी रैली की जगह अभी तय की जानी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुधवार को नागौर जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर और आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं, पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

फ्री बिजली और टोल मुक्त राजस्थान के आंदोलन तेज किए जाएंगे

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के एजेंडे को गांव, ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरएलपी 2023 में मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस-भाजपा को सबक सिखायेगी। बेनीवाल ने बताया कि पहले हमारे जो आंदोलन चल रहे थे- फ्री बिजली, टोल मुक्त राजस्थान तथा केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना पर जोधपुर में हमने दो लाख युवाओं का आंदोलन करके दिल्ली की सरकार को संदेश दिया, वहीं अब फिर अग्निपथ को लेकर बड़े आंदोलन किए जाएंगे

टक्कर सिर्फ भाजपा और रालोपा के बीच रहेगी

रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा सत्र से पहले राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी दो बड़ी रैलियां करेगी, जिसमें एक रैली चूरू की धरती पर की जायेगी और दूसरी रैली की अभी जगह तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी राजस्थान में तीसरे नंबर पर रहेगी। टक्कर सिर्फ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और बीजेपी के बीच रहेगी। हनुमान बेनीवाल ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और जरूरत पड़ी तो कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर भी चुनाव लड़ा जाएगा।

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनेंगी सड़कें

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस मिला-जुली का खेल खेल रहे हैं। नागौर शहर के अंदर 20 करोड़ की सौगात गोगलाव से लेकर नागौर शहर तक हुई है। एक 35 से 40 करोड़ की सौगात जो वल्लभ चैक से मानासर तक रोड के लिए एक दो दिन में इसकी भी वीतिय स्वीकृति जारी हो जाएगी। प्रमुख शहर में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर दो रोडे बनेंगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधाराम भाकल, प्रदेश अध्यक्ष और भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव मनीष चैधरी, राष्ट्रीय सचिव नेमसिंह चैधरी, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी, उम्मेदाराम बेनीवाल, छुट्टन यादव, शंकर लाल नारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्ताराम देवासी, राजूराम खोजा, जगदीश लांबा, प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल, विजयपाल बेनीवाल, अनिल थानवी, उर्मिला गोदारा, कालूराम जाट, प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर, राजपाल चैधरी, डॉक्टर विवेक माचरा, सहाड़ा से उम्मीदवार रहे बद्रीलाल जाट सहित कई जिलों के अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now