किसी भी व्यक्ति की अपेक्षा पार्टी के लिए कार्य करें कार्यकर्ता- गजेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी की शहर मंडल स्तरीय बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसी भी व्यक्ति की अपेक्षा पार्टी के लिए कार्य करें कार्यकर्ता- गजेन्द्र सिंह

भारतीय जनता पार्टी की शहर मंडल स्तरीय बैठक आयोजित

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की शहर मंडल स्तरीय बैठक यहां गढ परिसर स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुरलीधर सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मण्डल प्रभारी राजेन्द्र पटवारी ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पुरजोर प्रयास करने की आवश्यकता बताई और कहा कि पार्टी की जन आक्रोश यात्रा को पूर्ण सफल बनाने के लिएउ जुट जाना चाहिए। विधानसभा प्रभारी नाथूराम कालेरा ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश यात्रा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 1 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक रखा गया है, जिसमें विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहर में जनसम्पर्क, चैपाल व सभा रखी जायेगी। सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए जुट कर कार्यक्रम को सफल बनाना है।

राजनैतिक प्रस्ताव किया पारित

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासित तथा सदैव पार्टी के लिए ही कार्य करने वाला है। सभी कार्यकर्ताओं को किसी भी व्यक्ति की अपेक्षा पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। कभी भाजपा के मात्र दो सांसद थे, जो बढ कर 300 से ज्यादा हो गए। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा, और निरन्तर प्रयास से ही संभव हुआ है। बैठक में कार्यकर्ता मनीष राजपुरोहित ने राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन किया, जिसका सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर पूर्ण समर्थन किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष सोनी ने मंडल का त्रैमासिक कार्य विवरण रखा। तत्पश्चात भाजपा के कार्यकर्ताओं दिवंगत हंसराज तुनगरिया, गंगादान चारण, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष याकूब शेख, बाबूलाल सांखला एवं कमला देवी को सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश शर्मा ने किया।

यह सब रहे उपस्थित

बैठक में विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश पारीक, जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, लूणकरण शर्मा, मुरलीमनोहर जांगिड़, महिला मोर्चा, जिला मंत्री सुनीता वर्मा, बनवारीलाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कोचर, बाबूलाल प्रजापत, प्रेमसुख जांगिड़, उपाध्यक्ष मदनगोपाल शर्मा, ताजू खां, पार्षद ओमसिंह मोहिल, दिलीप टाक, बच्छराज नागपुरिया, ओमसिंह जेतमाल, ओमप्रकाश प्रजापत, भाणूं खां, विष्णु भोजक, श्यामसुंदर शर्मा, महेन्द्र सेठी, कै. छतरसिंह, रवि सांगेला, पूनमचंद मारोठिया, हरजी सैनी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now