डीडवाना जिले में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट रहेगा, गांवों तक विस्तारित होगा अभ्यास : मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट के माध्यम से आमजन में आपदा प्रबंधन व रणनीतिक उपायों की समझ होगी विकसित, जिला कलक्टर पुखराज सैन ने मॉक ड्रिल के दौरान नहीं घबराने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिले में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट रहेगा, गांवों तक विस्तारित होगा अभ्यास : मॉक ड्रिल व ब्लैकआउट के माध्यम से आमजन में आपदा प्रबंधन व रणनीतिक उपायों की समझ होगी विकसित,

जिला कलक्टर पुखराज सैन ने मॉक ड्रिल के दौरान नहीं घबराने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की

डीडवाना (kalamkala.in)। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 7 मई, बुधवार को जिले में सिविल डिफेंस अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा।जिला कलक्टर पुखराज सेन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों में सिविल डिफेंस सहित प्रशासनिक विभागों की प्रतिक्रिया, क्षमता और आपसी समन्वय के आकलन के लिए यह अभ्यास गांव स्तर तक विस्तारित होगा। इस मॉक ड्रिल का एक प्रमुख उद्देश्य आम जनता, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं में आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करना भी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार हो रहे इस अभ्यास के लिए बेहतर समन्वय कर आपातकालीन स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास करें।

मॉक ड्रिल के उद्देश्य

जिला कलक्टर सेन ने बताया कि पूर्व अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता का परीक्षण, भारतीय वायुसेना के साथ हॉटलाइन/रेडियो लिंक की कार्यशीलता की जांच, नियंत्रण कक्षों की तत्परता और प्रशासनिक समन्वय क्षमताओं का मूल्यांकन, आम नागरिकों एवं छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में व्यवहार हेतु प्रशिक्षित करना, ब्लैकआउट जैसे रणनीतिक उपायों की तैयारी सुनिश्चित करना है।

ब्लैकआउट क्या है

आपातकालीन हवाई हमले की चेतावनी मिलने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से हूटर बजता है। इसके बाद सभी लोगों को अपने घर की सभी लाइटें, मोबाइल टार्च, रोड लाइट, हाईमास्ट लाइट, एनएचएआई और स्टेट हाईवे पर लगी लाइट, टोल पर लगी लाइट के साथ-साथ कार की लाइट भी बंद करनी होगी। साथ ही सभी इलेक्ट्रिक सोर्स बंद किए जाते हैं, जिससे कि किसी भी प्रकार की जमीन से लाइट दिखाई नहीं दे और लोकेशन ट्रेस ना हो।

अस्पतालों में जरूरी दवाओं की व्यवस्था के निर्देश

जिला कलक्टर ने मॉक ड्रिल के समय और उसके बाद आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अस्पतालों में जरूरी दवाओं की व्यवस्था करने तथा मेडिकल स्टाफ को समुचित प्रशिक्षण देने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही नगर परिषद आयुक्त को आग बुझाने वाले वाहनों सहित अन्य उपकरणों के समुचित संचालन आदि के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिले की सुरक्षा योजना का गहन अध्ययन करने और उसके अनुसार आपात परिस्थिति के लिए जरूरी संसाधन तैयार करने के भी निर्देश दिए।

एनसीसी और स्काउट गाइड विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण

जिला कलक्टर सेन ने एनसीसी और स्काउट गाइड विद्यार्थियों के आपात योजना से संबंधित प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यह लोग अपने आस-पड़ोस और आमजन को विशेष परिस्थिति से निपटने में मदद करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होंगे। उन्होंने इसके लिए एनसीसी एवं स्काउट अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को आपात स्थिति का सामना करने के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाले पूर्व अभ्यास के लिए पुलिस विभाग को अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय करना होगा।

जिला कलक्टर की आमजन से अपील

जिला कलक्टर पुखराज सेन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि वे इस अभ्यास में अपनी जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जिले को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने में योगदान दें। मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं अपितु सभी लोग इस अभ्यास को आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी सीखने के अवसर के रूप में उपयोग करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now