ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, मृतका के फरार आरोपी पति और ताऊ ससुर को दबोचा, भागचंद मीणा ने अपनी पत्नी अर्चना सैनी की कुल्हाड़ी से की थी नृशंस हत्या

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता, मृतका के फरार आरोपी पति और ताऊ ससुर को दबोचा,

भागचंद मीणा ने अपनी पत्नी अर्चना सैनी की कुल्हाड़ी से की थी नृशंस हत्या

डीडवाना/नावां (kalamkala.in)। पुलिस थाना नावां ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लाइंड मर्डर के प्रकरण में खुलासा किया है, जिसमें देवर-भाभी के अवैध संबंधों के चलते अपनी ही पत्नी अर्चना सैनी की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी गई थी, जिससे 5 साल पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी भागचंद मीणा फरार हो गया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी भागचंद मीणा व उसके सहयोगी मुलजिम ताऊ गुलाराम मीणा को गिरफ्तार किया है।

पांच साल पहले की थी जिससे कोर्ट मैरिज, उसी को कुल्हाड़ी से मारा

इस वारदात के सम्बन्ध में गत 6 अप्रेल को नन्छुराम सैनी निवासी ढाणी मुरली जोहड़ी दिवराला पुलिस थाना अजीतगढ (जिला सीकर) ने नावां पुलिस के समक्ष रिपोर्ट पेश की थी कि उसकी पुत्री अर्चना सैनी ने भागचन्द मीणा निवासी चौसला से लगभग 5 पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। जिसकी भागचंद मीणा व उसके परिजनों ने मिलकर हत्या कर दी है। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 103/2025 अन्तर्गत धारा 103 (1) 238 (ए), 3 (5) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आसूचना व कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। घटना में आरोपियों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये। टीम द्वारा अथक प्रयास कर अपनी कार्यकुशलता व कड़ी मेहनत से आरोपी भागचंद मीणा (25) पुत्र स्व. रघुनाथ राम मीणा, निवासी चौसला (पुलिस थाना नावां) व हत्या में सहयोगी रहे ताऊ गुलाराम (70) पुत्र स्व. बालुराम मीणा, निवासी चौसला को पकड़ने में पुलिस ने सफलता अर्जित की।

पुलिस की इस टीम को मिली सफलता

इस प्रकरण में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया कुचामन व वृताधिकारी अरविंद विश्नोई (आरपीएस) कुचामन के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नावां नंदलाल (पुलिस निरीक्षक) ने टीम के साथ मिलकर इस ब्लाईंड मर्डर के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दोनों मुल्जिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस पुलिस टीम में थानाधिकारी नंदलाल, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, रामकुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार एवं राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now