सुरक्षा उपकरणों व उपायों में लापरवाही करने पर काम से हटा दिया जाएगा, लाडनूं के छिपोलाई सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर श्रमिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा उपकरणों व उपायों में लापरवाही करने पर काम से हटा दिया जाएगा,

लाडनूं के छिपोलाई सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर श्रमिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार ने कहा है कि बिना सुरक्षा उपकरण के किसी भी श्रमिक को कार्य नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रूडीप के श्रमिकों को लगातार कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा का ध्यान सबसे पहले दिया जाने के लिए आगाह भी किया जाता रहा है। सभी श्रमिकों को सभी प्रकार में सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाकर भलीभांति अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद भी अगर कोई श्रमिक लापरवाही बरतता है और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करता पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। वे यहां छिपोलाई स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर श्रमिकों की कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे।

ऊंचाई पर कार्य के समय सुरक्षा पेटी बांधें

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत इस सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रुडिप के सहायक अभियंता रियाज अहमद ने सुरक्षा को ही जीवन बताते हुए कहा कि सभी श्रमिक साथियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना ही चाहिए। उन्होंने ऊंचाई पर कार्य करते समय सभी से सुरक्षा पेटी बांधकर ही कार्य करने की हिदायत दी और कहा कि सुरक्षा को दरकिनार करके कोई भी किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करे, इसमें लापरवाही नहीं चलेगी।

बच्चों की शिक्षा को जरूरी बताया

रुडिप कैप के असलम खान ने सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रमिकों को कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। सभी श्रमिक सुरक्षा उपकरण पहनने की आदत डाल लें, इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने श्रमिकों और उनके परिवार के हितों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सभी अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए आंगनबाड़ी या स्कूल में एडमिशन अवश्य दिलवाएं। इस कार्यशाला में श्रमिक अमीचंद, आशीष, मनोज, सूरजपाल, अमर, विकास, नंदकिशोर, सांवत, हरी, यादव सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now