लाडनूं क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, जसवंतगढ पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, अजमेर जिले के व्यक्ति सहित तीन मुलजिम गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद,

जसवंतगढ पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, अजमेर जिले के व्यक्ति सहित तीन मुलजिम गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना जसवन्तगढ़ को स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन सुजानगढ़ और जसवंतगढ़ के बीच एक खेत में बने मकान में दबिश देकर की गई बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद गई। पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।‌ यह अवैध विस्फोटक सामग्री जसवंतगढ़ पुलिस को सुजानगढ़ से कसूम्बी पुलिया जसवंतगढ़ जाने वाली ग्रेवल सड़क पर स्थित खेत में बने एक मकान पर छापेमारी से मिली।

पकड़े गए मुल्जिमों में एक अजमेर जिले का निवासी 

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के अनुसार 14 अगस्त को सहायक उप निरीक्षक इकबाल खान मय पुलिस जाप्ता कस्बा जसवंतगढ़ की गश्त पर थे। इसी दौरान शिव कॉलोनी में एक मकान के पास पहुंचने पर पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर लिया। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने तुरंत दरवाजा खटखटाया। अन्दर मौजूद एक दिव्यांग व्यक्ति व दो अन्य को रोका गया, जिनके नाम वसीम हसन (35) पुत्र बाबू इस्माईल पटवा निवासी वार्ड 12. सुजानगढ़ (चूरू), फारुख (30) पुत्र गुल मोहम्मद पटवा निवासी हरमाड़ा (थाना बांदर सिंदरी, अजमेर) व मनोज (23) पुत्र पूनमचंद माली निवासी वार्ड 12, सुजानगढ़ (चूरू) थे। इन तीनों व्यक्तियों के जसवंतगढ़ क्षेत्र से बाहर के होने के कारण उनके यहाँ आने व छिपने का कारण पूछा गया, परंतु वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने उस मकान की तलाशी ली, जिसमें वहां भारी मात्रा में अवैध बारूद आदि विस्फोटक सामग्री और बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने की सामग्री मिली। उन व्यक्तियों के पास पटाखे वगैरह बनाने सम्बंधी किसी भी प्रकार कोई सरकारी परमिट या लाइसेंस नहीं होना पाया गया। यह सामग्री मानव जीवन के लिए गंभीर रूप से खतरनाक होने के साथ संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार

प्रारंभिक पूछताछ में इन तीनों आरोपियों वसीम हसन (35) पुत्र बाबू इस्माईल पटवा निवासी वार्ड 12. सुजानगढ़ (चूरू), फारुख (30) पुत्र गुल मोहम्मद पटवा निवासी हरमाड़ा (थाना बांदर सिंदरी-अजमेर) तथा मनोज (23) पुत्र पूनमचंद माली निवासी वार्ड 12, सुजानगढ़ (चूरू) ने स्वीकार किया कि वे गंधक पाउडर, शोरा और पाउडर-99 को मिलाकर विस्फोटक मिश्रण तैयार करते थे, जिसे सूतली बम और अन्य पटाखों में भरकर तैयार किया जाता था। यह अवैध कार्य बिना किसी सरकारी परमिट या लाइसेंस के ही चल रहा था, जो न केवल मानव जीवन के लिए खतरनाक है, बल्कि संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इन तीनों आरोपियों की अवैध गतिविधियों को लेकर उनको गिरफ्तार कर सभी सामग्री बरामद कर मुकदमा बनाया गया।

पुलिस को बरामद विस्फोटक व अवैध सामग्री

इस कार्रवाई में पुलिस को इन तीनों मुलजिमानों के यहां से मिले विस्फोटक और अवैध सामग्री में गंधक पाउडर 27 किलोग्राम (नमूना 500 ग्राम अलग), शोरा केमिकल पाउडर, 52 किलोग्राम (नमूना 500 ग्राम अलग), पाउडर-99 केमिकल, 9.5 किलोग्राम (नमूना 500 ग्राम अलग), मिश्रण पाउडर 2.5 किलोग्राम (नमूना 500 ग्राम अलग) तथा अर्ध-निर्मित सूतली बम कुल 780 नग, सूतली के गट्टे 10 नग (प्रत्येक 8 किलोग्राम), कागज के छोटे कार्टून लगभग 8,000 नग, बत्तियां: 85 नग (लगभग 18 इंच लंबी), लेबल: लगभग 1,000 नग (छपे हुए) तथा गैस भट्टी, बाट-कांटा, बर्तन, पेस्ट, टब, बाल्टियां आदि अवैध सामग्री बरामद की गई है।

इस पुलिस टीम की पूरी कार्रवाई 

यह समस्त पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाशु शर्मा (आर.पी.एस) डीडवाना तथा वृताधिकारी विक्की नागपाल (आर.पी.एस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जोगेन्द्र राठौड (पु.नि.) मय टीम के गश्त के दौरान लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्यवाही करके भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री, अर्द्ध-निर्मित पटाखे एवं निर्माण उपकरण बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह जसवन्तगढ, सहायक उप निरीक्षक इकबाल खान, कांस्टेबल लीलाधर, बबलेश, मुकेश कुमार, गोविन्द तथा सलीम शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक की आवश्यक अपील, तुरंत करें पुलिस को सूचित

अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण, निर्माण या बिक्री गंभीर अपराध है। यह मानव जीवन व संपत्ति के लिए गंभीर खतरा है। जिले में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9530413387 पर अथवा अपने नजदीकी थाने को दें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now