पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 25 जुलाई को, शरीक होंगे भाजपा व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण व्यक्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 25 जुलाई को,

शरीक होंगे भाजपा व राज्य सरकार के महत्वपूर्ण व्यक्ति

लाडनूं (kalamkala.in)। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 25 जुलाई गुरुवार (श्रावण कृष्ण पंचमी सम्वत् 2081) को प्रात: 10.15 बजे रखा गया है। कार्यक्रम मालासी रोड पर करणी निवास (लाडनूं पैलेस) में रखा गया है।
श्रद्धांजलि सभा में समूचे क्षेत्र के सभी नागरिक गण और प्रदेश भर के महत्वपूर्ण और राजनीतिक व्यक्ति उपस्थित रहेंगे और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता ठाकुर मनोहर सिंह के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सभा के बाद दोपहर 12.15 बजे से प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। ठा. करणी सिंह व कुं. अधिराज सिंह ने प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों व राज्य के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रबुद्धजनों को भी प्रथम पुण्यतिथि पर आमंत्रित किया गया है और बड़ी संख्या में इन महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now