समाजसेवी भामाशाह स्व. मदनलाल सैनी समर्थपुरा की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, स्व. सैनी की स्मृति में बने सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार का समारोह पूर्वक लोर्कापण हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाजसेवी भामाशाह स्व. मदनलाल सैनी समर्थपुरा की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,

स्व. सैनी की स्मृति में बने सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार का समारोह पूर्वक लोर्कापण हुआ

बाबूलाल सैनी, पत्रकार। सीकर (kalamkala.in)।
समाजसेवी भामाशाह स्व. मदनलाल सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ ही उनकी स्मृति में उनकी धर्मपत्नी व पुत्रों की ओर से बनाए गए विद्यालय के मुख्यद्वार का लोकार्पण समारोह भी आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने स्व. सैनी के जीवन और कर्तृत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए तथा मानवता की सेवा को सबसे बढ़कर कार्य बताया। इस अवसर पर स्व. सैनी के परिजनों ने गौशाला में गायों को हरा चारा, गुड़, खल व चूरी खिलाकर स्व. सैनी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई।

समाजसेवा है श्रेष्ठतम कार्य- सुमेधानंद 

रविवार को यहां पिपराली रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थपुरा सीकर में समाजसेवी भामाशाह स्व. मदनलाल सैनी समर्थपुरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने समाजसेवा को श्रेष्ठ कार्य बताया और कहा कि मानवता के लिए किए जाने वाले कार्यों की होड़ अन्य किसी कार्य से नहीं हो सकती। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक आर. के. चोबदार ने स्व. सैनी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया। प्रारम्भ में अतिथियों ने स्व. सैनी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये सब रहे समारोह में अतिथिगण मौजूद

इस श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, सीकर नगर परिषद की पूर्व सभापति राजेश्वरी सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, फतेहपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे इंजीनियर श्रवण चौधरी, पिपराली पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खींचड़, जिला परिषद सदस्य परमानंद सैनी, सरपंच रामलाल राधाकिशनपुरा, महावीर शिवसिंहपुरा, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, स्कूल प्राचार्य इन्द्रा चौधरी, महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान सीकर के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी, सीकर सैनी समाज के अध्यक्ष राजकुमार दैया, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल हलवाई, पूरणमल मंचस्थ अतिथि थे।

स्व. सैनी के परिजनों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से स्व. सैनी की धर्मपत्नी पतासी देवी, अनुज मोहन लाल, पूरणमल पुत्र मंगलचंद, गणपत लाल, नागरमल, गोपाल, नरेश, आनंद, दामाद विपिन का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में भाजपा नेता गोविंद सैनी, तेज प्रकाश सैनी, मनोहर सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, रतन लाल सैनी, घीसाराम हर्ष, आनंद टांक, शंकर लाल टांक, पार्षद मुकेश नायक, राहुल बिलखिवाल, संजय सैनी, राकेश घोराणा, सुरेश अन्ना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, प्रबुद्ध जन, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी व परिजन मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now