जैन विश्व भारती के नव पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक किया दायित्वग्रहण कार्यक्रम, मुनियों के सान्निध्य एवं कलेक्टर व एसपी के आतिथ्य में शहर की सभी प्रमुख संस्थाओं ने समारोह में की शिरकत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैन विश्व भारती के नव पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक किया दायित्वग्रहण कार्यक्रम,

मुनियों के सान्निध्य एवं कलेक्टर व एसपी के आतिथ्य में शहर की सभी प्रमुख संस्थाओं ने समारोह में की शिरकत

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती के चुनावों के बाद नवगठित पदाधिकारियों की टीम के दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सम्पोषणम् में मुनिश्री रणजीतकुमार, मुनिश्री जयकुमार व मुनिश्री कौशलकुमार के सान्निध्य में हुआ। जैन विश्व भारती के सत्र 2024-2026 के लिए गठित इस टीम ने मुनिवृंद के मंगलाचरण के पश्चात् अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व नवगठित टीम का स्वागत जैन विश्व भारती के मुख्यद्वार पर तिलकार्चन,साफा एवं दुपट्टा द्वारा सम्पूर्ण जैन विश्व भारती एवं विमल विद्या विहार परिवार की ओर से किया गया।

अपने दायित्वों के प्रति रहें सदैव सजग

समारोह में मुनिश्री जयकुमार ने नवदायित्ववान पदाधिकारियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा प्रदान की। मुनिश्री रणजीतकुमार ने इस अवसर पर कहा कि विगत एक वर्ष से जैन विश्व भारती में प्रवास के दौरान उन्होंने जैन विश्व भारती के विकास को निरन्तर दृष्टिगत किया है और अब यह टीम समस्त कार्यो को आसानी से पूर्ण कर सकेगी, यह विश्वास जताया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पुखराज सैन ने तेरापंथ समाज द्वारा मनाए जा रहे आगामी योगक्षेम वर्ष के दौरान जैन विश्व भारती लाडनूं में जिला प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए नवगठित टीम के शुभकामनाएं प्रकट की।

समारोह में शहर की सभी संस्थाएं स्वागत के लिए जुटी

सम्पोषणम् में आयोजित समारोह में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, मुख्य न्यासी जयन्तीलाल सुराणा ने समस्त टीम के सहयोग और आचार्यश्री महाश्रमण द्वारा इंगित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए टीम के समन्वित प्रयास की मंगलकामना की। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की ओर से राजेन्द्र खटेड़ ने नवगठित टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। नगर की समस्त संघीय संस्थाओं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति, युवक परिषद, ओसवाल सभा, ओसवाल पंचायत, भारत विकास परिषद, दशहरा मेला समिति, रामानंद गौशाला आदि के पदाधिकारी एवं प्रमुख शहरवासी उपस्थित रहे एवं उन्होंने भी इस नवीन टीम का स्वागत किया।

समाधिस्थलों और चारित्रात्माओं के किए दर्शन

नव पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण से पूर्व सेवाभावी मुनिश्री चम्मालाल समाधि स्थल पर दर्शन के किए और फिर सचिवालय पहुंच कर वहां पवित्र मंत्रोच्चार के साथ दायित्वग्रहण किया। इस अवसर पर उन सभी ने गणाधिपति गुरुेदव तुलसी समाधि स्थल पर सामूहिक दर्शन किए और बाद में रिसर में विराजित चारित्रात्माओं के सेवादर्शन का लाभ भी लिया।

कलेक्टर व एसपी सहित प्रमुख लोगों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पुखराज सैन थे, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा, डीएसपी विकी नागपाल एवं डा. श्रेयांस घोड़ावत थे। मंच पर जैन विश्व भारती के अध्यक्ष, मुख्य न्यासी, मंत्री तथा जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचंद बरड़िया, न्यासी जोधराज बैद, सुभाषचंद नाहर, गणेशमल बोथरा, राजेश दूगड़ तथा पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पन्नालाल बैद, उपाध्यक्ष छतरमल बैद, अजीतसिंह चोरड़िया, कोषाध्यक्ष राजेश कोठारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अंत में जैन विश्व भारती के मंत्री सलिल लोढा ने मुनिवृन्द के प्रति कृतज्ञता व सभी के प्रति आभार अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजयश्री शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now