डम्पर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
सुजानगढ़ (kalamkala.in)। डम्पर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह दुर्घटना चरला और लुहारा गांवों के बीच चौराहे पर हुई, जिसमें डम्पर ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मारी। जानकारी के अनुसार यह डम्पर रोड पर चढ़ रहा था तथा दूसरी साइड से मोटरसाइकिल सवार आ रहे थे। अचानक डम्पर से बाइक की भिड़ंत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही टीम हारे का सहारा कै संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भागीरथ, मनोज प्रजापत, सुरेश बुगालिया, सोनू सिंह इन सभी ने मिलकर एम्बुलेंस 108 की सहायता से घायल और मृतक के शव को सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायल जयसिंह (30) पुत्र रामेश्वर लाल जाट निवासी बैरासर तहसील बीदासर को गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रेफर क़र दिया गया तथा मृतक मुकेश (35) पुत्र खेमाराम जाट निवासी मालक्सर तहसील सरदारशहर के शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सुजानगढ़ सदर पुलिस भी मौक़े पर पहुंची। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मृतक मुकेश शराब ठेके पर सेल्समेन बताया जा रहा है। वह अपने साथी के साथ सुजानगढ़ से वापिस गांव जा रहा था।






