रताऊ के पास भैरूं जी के ताल में अवैध शराब सहित पुलिस ने एक जने को दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रताऊ के पास भैरूं जी के ताल में अवैध शराब सहित पुलिस ने एक जने को दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। रताऊ गांव से गेनाणा की तरफ गौशाला से भैरुजी के मंदिर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर! भैरूं जी का ताल में रोड के बाईं तरफ एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 48 पव्वे अवैध ढोला मारू देसी शराब सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। निम्बी जोधां पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह व्यक्ति मुलाराम (36) पुत्र गोरधन राम मेघवाल निवासी सिलनवाद है। पुलिस ने धारा 19/54 राज० आबकारी अधिनियम 1950 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब जब्त की है। 9 नवम्बर को शाम को गश्त पर निकले हैड कांस्टेबल मूलाराम, कांस्टेबल राजकुमार व वाहन चालक कृषण कुमार निकले और निम्बी जोधा से गैनाणा, रताऊ बस स्टेंड से वापिस थाना के लिए रवाना हुए, तो उन्हें रताऊ गांव से गैनाणा की तरफ गौशाला से भैरुजी के मंदिर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर यह मुल्जिम अवैध शराब के पव्वों से भरा हुआ कट्टा लिए खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस जाप्ता व सरकारी गाड़ी को देखकर भागने लगा, मगर उसे सबने मिलकर चारों तरफ से घेरा देकर पकड़ लिया। उसके पास मिली शराब को लेकर उसके पास कोई लाईसेंस, परमिट वगैरह नहीं पाया गया। पुलिस ने उसे धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध शराब जब्त कर ली। मामले की जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now