भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मूलमंत्र पर प्रशिक्षण, कोलिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मूलमंत्र पर प्रशिक्षण,

कोलिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण भाजपा मंडल बालियां के कोलिया ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मूल मंत्र पर सार्थक तथा प्रेरणादायक संवाद किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों एवं जन हितकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

भाजपा के संगठन और कार्यपद्धति पर दिया जगदीश पारीक ने प्रशिक्षण

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक ने कार्यक्रम में भाजपा के संगठन और कार्य पद्धति विषय के हर पहलू पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित ने पार्टी के इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह ने बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को समझाया। जिला महामंत्री श्री किशन भींचर ने ‘सरल ऐप्प व सोशियल मीडिया’ विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह राठौड़, जिला महामंत्री श्री किशन भींचर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा आदि के अलावा कोलिया मंडल के अध्यक्ष डालू राम मेघवाल, प्रवीण तेजस्वी सहित बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now